Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इंडियन वेलफेयर सोसायटी ने किया करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित

Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडियन वेलफेयर सोसायटी युवाओं को बेहतर भविष्य की ओर ले जाने की दिशा में प्रयासरत है. इसी के तहत संस्था द्वारा आदित्यपुर स्थित एसएन हाई स्कूल में मैट्रिक पास विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए करियर ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया. रविवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मैट्रिक के बाद बच्चों के भविष्य की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया. इस दौरान अध्यक्ष मुकेश कुमार दास ने कहा कि कोरोना महामारी की त्रासदी का असर वैसे तो समाज के हर एक वर्गों पर पड़ा. लेकिन इसका सबसे ज्यादा असर युवा वर्ग के गरीब छात्रों पर पड़ा है. उनकी पढ़ाई ज्यादा प्रभावित हुई है. उन्होंने कहा कि हमारी संस्था मैट्रिक पास छात्रों, खासकर सरकारी विद्यालय के गरीब छात्रों को उनके भविष्य निर्माण में सहयोग करेगी. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-father-of-two-children-commits-suicide-in-dispute-with-wife/">आदित्यपुर

: पत्नी से विवाद में दो बच्चों के पिता ने की आत्महत्या

भविष्य में सरकारी विद्यालयों में प्री-मैट्रिक कोचिंग क्लास चलाने की योजना : अध्यक्ष 

अध्यक्ष ने बताया कि संस्था द्वारा एक कॉमन टेस्ट का आयोजन किया जाएगा. इसमें सफल छात्रों को विभिन्न कोचिंग इंस्टीट्यूट और संस्थान के माध्यम से तैयारी के लिए प्रशिक्षण दिलाई जाएगी. संस्था द्वारा निकट भविष्य में सरकारी विद्यालयों में प्री-मैट्रिक कोचिंग क्लास भी चलाने की योजना है, ताकि सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के मैट्रिक रिजल्ट बेहतर हो सकें. साथ ही ऐसे बच्चों के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा. बच्चों के लिए सरकारी व गैर सरकारी पदाधिकारी के साथ प्रेरणात्मक शिविर का भी आयोजन किया जाएगा. इस दौरान प्रोग्राम में संस्था के पदाधिकारी धीरेन्द्र प्रसाद, विद्यालय की प्राचार्य उषा महतो व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-saksham-welfare-trust-organized-a-poster-making-competition/">आदित्यपुर

: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट ने किया पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही