Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : इंडो-अमेरिकन कंपनी आईटी साइंट ईएमसी में लगाएगा प्रोजेक्ट

Advertisement
Advertisement
Adityapur : आदित्यपुर के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में अब आईटी कंपनियों के द्वारा औद्योगिक विस्तार तेजी से होने लगा है. गुरुवार को इंडो-अमेरिकन कंपनी आईटी साइंट ने ईएमसी में प्रोजेक्ट लगाने के लिए भूमिपूजन किया. भूमिपूजन के उपरांत कंपनी के क्षेत्रीय निदेशक सुमंत कुमार सिंह ने बताया कि उनकी कंपनी भारत और अमेरिका में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियरिंग के साथ छात्रों को प्रशिक्षण और एचआर सर्विसेज की शिक्षा देने का काम करती है. उन्होंने बताया कि आदित्यपुर ईएमसी में कंपनी 3.30 एकड़ जमीन पर अपना प्रोजेक्ट्स लगा रही है. जिसका आज भूमिपूजन सम्पन्न हुआ है. उन्होंने बताया कि यहां 500 लोगों को रोजगार कंपनी देगी. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-toilets-built-by-the-corporation-are-dilapidated-the-residents-are-forced-to-defecate-on-the-banks-of-the-river/">आदित्यपुर

: निगम के बनाए गए शौचालय जर्जर, बस्तीवासी नदी किनारे शौच करने को विवश

आईटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है

उन्होंने बताया कि वर्तमान में कंपनी अपने सॉफ्टवेयर पाठ्यम के माध्यम से अमेरिका के 300 और भारत के विभिन्न राज्यों के 150 छात्रों को शिक्षण और प्रशिक्षण देने का काम कर रही है. क्षेत्रीय निदेशक ने बताया कि उनकी कंपनी के सॉफ्टवेयर ने आज झारखंड सरकार के कई विभागों को आईटी के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना दिया है. कई जिलों में उनके सॉफ्टवेयर से ऑफिस के कामकाज चल रहें हैं. यहां प्रोजेक्ट्स लगने के बाद और भी तीव्र गति से यह कार्य होगा. भूमिपूजन के मौके पर कंपनी के निदेशक मंडली के सदस्य नीरू गिरी, सुमित मदेन, संजय गिरी और अविनाश महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही