Search

 
 
 

आदित्यपुर : उद्योग निदेशक ने बड़े उद्योगों को सीएसआर के तहत तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने का दिया निर्देश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा. इसको देखते हुए झारखंड सरकार भी तैयारी जोर-शोर से कर रही है. झारखंड सरकार के उद्योग निदेशक द्वारा झारखंड राज्य स्थित बड़े उद्योगों को चिट्ठी लिखकर सीएसआर के तहत तिरंगा झंडा देने को कहा गया है. झारखंड सरकार के डायरेक्टर ऑफ इंडस्ट्री जितेंद्र कुमार सिंह ने पत्र लिखकर कहा है कि अपने जिले के उपायुक्त को आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम में कंपनी अपनी सीएसआर के तहत तिरंगा झंडा उपलब्ध कराए. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-forest-workers-pay-tribute-to-the-late-forest-area-officer-sanjeev-kumar-singh/">किरीबुरू

: दिवंगत वन क्षेत्र पदाधिकारी संजीव कुमार सिंह को वनकर्मियों ने दी श्रद्धांजलि

डालमिलया सिमेंट एक लाख झंडा उपलब्ध कराएगी

सरायकेला-खरसावां अंतर्गत कांड्रा पदमपुर स्थित आधुनिक पावर नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड जिला उपायुक्त को 25000 तिरंगा झंडा प्रदान करेगी. आपको बता दें कि टाटा ग्रुप द्वारा पूर्वी सिंहभूम को ढाई लाख, डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड बोकारो एक लाख, झारखंड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड रामगढ़, रुंगटा माइन्स लिमिटेड पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराएगा. झारखंड सरकार उद्योग निर्देशक द्वारा लगभग 13 कंपनियों को अपने-अपने जिले के उपायुक्त को तिरंगा झंडा उपलब्ध कराने को कहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही