Search

 
 
 

आदित्यपुर : औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं से उद्योग सचिव हुए अवगत

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : उद्योग सचिव जितेंद्र कुमार सिंह गुरुवार को अपने दौरे के क्रम में सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर पहुंचे. यहां उन्होंने ऑटो क्लस्टर कार्यालय में उद्यमियों के साथ बैठक की. इस दौरान लघु उद्योग भारती ने उद्योग सचिव को अपनी मांगो से सम्बंधित आठ सूत्री मांग पत्र सौंपा और अपनी समस्याओं से अवगत कराया. मौके पर जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन भी मौजूद थे. उद्योग सचिव ने उद्यमियों की बातों को सुना और सारे विषयों को गंभीरता से लेते हुए तीन माह के भीतर कार्रवाई कर निदान करने का आश्वासन दिया. ज्ञापन सौंपने वालों में  लघु उद्योग भारती के जिला महासचिव समीर सिंह, जिला उपाध्यक्ष संदीप मिश्रा के साथ एसिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, महामंत्री प्रवीण गुटगुटिया और ऑटो क्लस्टर के एमडी एसएन ठाकुर मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-the-department-asked-for-three-months-time-to-improve-the-electricity-bill/">चक्रधरपुर

: बिजली बिल में सुधार के लिए विभाग ने मांगा तीन महीने का समय

मांग पत्र में यह मांगे थी शामिल

मांगों में औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कें, नाली, स्ट्रीट लाइट, पार्किंग एवं अतिक्रमण से जुड़ी ज्वलंत समस्याओं के साथ छोटे उद्योगों पर ई बीडिंग से बढ़ती लागत, डीओपी के वजह से लैंड ट्रांसफर में आ रही बाधा, भूमि आवंटन में इंस्टॉलमेंट खत्म होकर एकमुश्त पैसा जमा करने से पड़ रही आर्थिक बोझ, नगर निगम द्वारा होल्डिंग टैक्स वसूलने के लिए लगातार नोटिस भेजे जाने की बातें शामिल थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही