Search

 
 
 

आदित्यपुर : खेल के क्षेत्र में करियर बनाने की असीम संभावनाएं : पुरेन्द्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 10 के स्व. महेंद्र सरदार मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन पार्वतीपुर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को हुआ. इस टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का उद्घाटन नगर पर्षद के पूर्व उपाध्यक्ष मुख्य अतिथि पुरेन्द्र नारायण सिंह ने स्वर्गीय महेंद्र की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया. महेंद्र सरदार पार्षद भी रह चुके थे. पुरेंद्र नारायण ने कहा कि खिलाड़ियों द्वारा पार्षद को खेल के माध्यम से श्रद्धांजलि दिया जाना अविस्मरणीय है. उन्होंने पार्वतीपुर गांव के फुटबॉल मैदान का सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण के लिए संबंधित विभाग से प्रयास करने की बात कही. उन्होंने कहा कि आज खेल भी युवाओं को रोजगार देने का अहम आयाम है. ग्रामीण खेलों में कबड्डी, फुटबॉल, हॉकी आदि यहां काफी प्रचलित है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Mahendr-Football-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-internal-examination-organized-in-english-department-of-tata-college-90-students-participated/">चाईबासा

: टाटा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में इंटरनल परीक्षा आयोजित, 90 विद्यार्थी हुए शामिल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Mahendr-Football-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके खिलाड़ी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं. उन्हें सरकार नौकरियों में सीधी नियुक्ति का मौका दे रही है. उम्मीद करते हैं यहां के भी खिलाड़ी अपनी पहचान बनाएंगे. मौके पर उन्होंने मैदान में स्थापित सिद्धू-कान्हू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया. मौके पर राजद नेता देव प्रकाश देवता, कुमार विपिन बिहारी, समाजसेवी राजू सरदार, स्वर्गीय पार्षद के पुत्र शंकर सरदार, कांग्रेस नेता खिरोद सरदार, पार्षद पांडी मुखी, विक्रम किस्कू आदि ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. टूर्नामेंट में डीएमसी पार्वतीपुर, आहिल स्पोर्टिंग, जूनियर एफसी पार्वतीपुर, टुडू स्पोर्टिंग, संजीव स्पोर्टिंग चौड़ा, ए केएस कुलुपटांगा, एनएस सीसी राज नगर, झंझट स्पोर्टिंग, जोया स्पोर्टिंग, कांड्रा मोड़ स्पोर्टिंग, एमएमसी शंकरपुर, सरना महासभा आदित्यपुर, लेट महेंद्र सरदार मेमोरियल स्पोर्टिंग और ए केएस सालडीह की टीमें खेल रही हैं. आयोजक मंडली में अध्यक्ष बालकु मार्डी, उपाध्यक्ष किशनु मार्डी, सचिव लालबाबू हांसदा, कोषाध्यक्ष मंगल हांसदा, सुकु सोरेन, सोनू सरदार, सुभाष महतो, लक्ष्मण हांसदा, भारत मार्डी, आदि का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही