Search

 
 
 

आदित्यपुर : कांड्रा डाक घर में ग्रामीणों को दी गई जीवन बीमा की जानकारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा डाकघर में शुक्रवार को आरपीएलआई ग्रामीण डाक जीवन बीमा के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई. इस बीमा के संदर्भ में जानने के लिए काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए थे. जीवन बीमा के संबंध में ग्रुप लीडर मोहन यादव, अभिकर्ता निर्मल कुमार यादव, अभिकर्ता दुर्योधन दास ने जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यह बीमा बहुत ही लाभदायक योजना है. इसमें न्यूनतम प्रीमियम में अधिकतम बोनस दी जाती है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-wild-elephants-trampled-paddy-crop-in-jamira/">चाकुलिया

: जामिरा में जंगली हाथियों ने धान की फसल को रौंदकर किया बर्बाद

धारा 80 के अंतर्गत दी जाएगी आयकर में छूट

उन्होंने बताया कि कुल बीमा की रकम दस हजार से दस लाख तक बीमा किया जाता है. साथ ही उम्र सीमा 19 से 55 वर्ष तक वाले इसका लाभ उठा सकते हैं. 19 वर्ष के आयु वाले की प्रीमियम सिर्फ 178 रुपये प्रति माह लगेगी और परिपक्व होने पर भुगतान 2,96,800 रुपये मिलेगा और धारा 80 के अंतर्गत आयकर में छूट दी जाएगी. उन्होंने कहा कि इसमें ऋण एवं सरेंडर की सुविधा भी दी जाती है. साथ ही डाक जीवन बीमा से प्राप्त राशि पूर्णता आयकर मुक्त है. इसे भी पढ़े : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-two-people-including-three-students-injured-in-a-collision-between-two-motorcycles/">चक्रधरपुर

: दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में तीन विद्यार्थी समेत दो लोग घायल
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही