Search

 
 
 

आदित्यपुर : स्कूली छात्रों को दी गई विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला मृत्युंजय कुमार सिंह ने विभिन्न विद्यालयों में भ्रमण कर ईएलसी के विद्यार्थियों को मतदान, मतदाता सूची एवं विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी है. ईएलसी (इलेक्ट्रल लिटरेसी क्लब) को दिए जा रहे प्रशिक्षण के क्रम में शनिवार को डेडीकेटेड एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी सरायकेला द्वारा 51 विधानसभा के आदित्यपुर क्षेत्र अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक स्कूल, गायत्री शिक्षा निकेतन तथा न्यू कॉलोनी स्कूल में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं से संवाद स्थापित किया. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-delay-in-construction-of-8-lanes-due-to-the-misdeeds-of-ex-mayor-not-cm-neelam-mishra/">धनबाद:

सीएम नहीं, पूर्व मेयर की करतूतों से 8 लेन निर्माण में हुई देरी: नीलम मिश्रा

विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया बताई गई

प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा मतदाता पहचान पत्र के प्रयोग करने एवं मतदान की जानकारी उपलब्ध कराई गई. इस अवसर पर संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य, ईएलसी के नोडल पदाधिकारी, अंचल कार्यालय गम्हरिया के कर्मी तथा जिला निर्वाचन हेल्पडेस्क के सीपू मोहंती मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही