Search

 
 
 

आदित्यपुर : दिनदहाड़े मोबाइल छिनतई में असफल होने पर पीट कर किया घायल

 
Adityapur (sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर शुक्रवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने मोबाइल छिनतई का प्रयास किया. छिनतई में असफल होने पर बदमाशों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया. बताया जाता है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेनिंग मोड़ पर लगभग शाम 5:30 बजे लालबाबू यादव के लड़के भीम यादव से एक बदमाश मोबाइल छिनतई कर रहा था. [caption id="attachment_352380" align="aligncenter" width="360"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/Adityapur-Bike-360x504.jpg"

alt="" width="360" height="504" /> मारपीट करने वाले युवकों की बाइक.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-panchayat-representatives-furious-due-to-lack-of-name-on-the-slab-created-a-ruckus/">घाटशिला

: शिलापट्ट पर नाम नहीं हाेने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि, किया जमकर हंगामा
इसका विरोध करने पर युवक ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया और भीम को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया. इसमें दो लोगों को चोट लगी है. घटना की सूचना मौजूद लोगों ने आदित्यपुर थाना को दी. साथ ही स्थानीय लोगों ने दौड़ाया तो आरोपी अपनी बाइक छोड़कर भाग गया है. मौके पर पहुंची पुलिस बाइक जब्त कर थाना ले आई है. दिनदहाड़े घटी इस घटना से आम जनता में काफी रोष है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही