Search

 
 
 

आदित्यपुर : इनर व्हील जेस्ट ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी आदित्यपुर में 29 अगस्त सोमवार को इनरव्हील जेस्ट जमशेदपुर द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत स्वच्छता एवं हाथ धुलाई कार्यक्रम पर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में वर्ग सप्तम से दशम वर्ग तक के लगभग 350 विद्यार्थियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में इनर व्हील जेस्ट की अध्यक्ष निशा गढ़िया एवं नीता अग्रवाल ने विद्यार्थियों को स्वच्छता के टिप्स दिये साथ ही उन्हें हाथ धुलाई हेतु लिक्विड हैंड वॉश सौंपे. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-janta-durbar-organized-in-block-office-2/">चाकुलिया

: प्रखंड कार्यालय में किया गया जनता दरबार का आयोजन

संध्या प्रधान ने इनर व्हील जेस्ट का धन्यवाद किया

वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति को सूखा एवं गीला कचरा रखने हेतु डस्टबिन प्रदान की गई. कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने इनरव्हील क्लब के द्वारा इस प्रकार के आयोजन को विद्यार्थियों की आवश्यकता मानते हुए क्लब के अध्यक्ष एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई देते हुए धन्यवाद कहा. उन्होंने बताया कि उनका विद्यालय स्वच्छ विद्यालय प्रतियोगिता की श्रेणी में जिला व राज्य में अव्वल चुनकर अब राष्ट्रीय स्तर पर नामित हो चुका है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही