Search

 
 
 

आदित्यपुर : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में इनरव्हील जमशेदपुर ने किया पौधरोपण

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी में गुरुवार को इनरव्हील जमशेदपुर जेस्ट द्वारा पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष निशा गाडीया, सचिव श्वेता, सदस्य प्रीति एवं उषा मौजूद रही. इस दौरान स्कूल की प्रधानाध्यापिका संध्या प्रधान ने कहा कि विद्यालय को हरा-भरा एवं वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए तथा ऑक्सीजन लेवल को बेहतर बनाने के लिए पौधरोपण एक बेहतरीन प्रक्रिया है. इसे भी पढ़े : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-electricity-supply-is-happening-for-5-to-6-hours-a-day-in-karaikela-villagers-upset/">बंदगांव

: कराईकेला में प्रतिदिन 5 से 6 घंटे ही हो रही बिजली आपूर्ति, ग्रामीण परेशान
विदित हो कि इनरव्हील जमशेदपुर जेस्ट द्वारा विगत 2 वर्षों से विद्यालय में पौधरोपण किया जा रहा है. साथ ही इनकी देखरेख के लिए सहायता भी की जाती है. आज पौधरोपण कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक विजय कुमार तथा विद्यालय के विद्यार्थियों ने इस कार्य में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई. वहीं, प्रधानाध्यापिका ने इस पुनीत कार्य के लिए संस्था को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-preparations-started-in-sadar-hospital-regarding-monkeypox-infection-isolation-center-will-be-built-separately/">चाईबासा

: मंकी पॉक्स संक्रमण को लेकर सदर अस्पताल में तैयारी शुरू, अलग से बनेगा आइसोलेशन सेंटर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही