Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : ट्रैक्टर के बजाय साइकिल और स्कूटी से हो रहा बालू का उठाव

Adityapur (Sanjeev Mehta) : बालू माफियाओं ने बालू चोरी का अनोखा तरीका अपनाया है. अब वे ट्रैक्टर के बजाय साइकिल और स्कूटी से बालू का उठाव कर रहे हैं. बालू को बोरी में भरकर बालू माफिया बेखौफ होकर नदी से बालू का उठाव कर रहे हैं. यह नजारा आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड 13, 14 और 15 में नदी किनारे देखा जा सकता है. दिन दहाड़े सालडीह और मांझी टोला छठ घाट से बालू को बोरी में भरकर बालू माफिया द्वारा बेखौफ होकर नदी से बालू का अवैध खनन कर रहे हैं. स्थानीय पुलिस प्रशासन और जिले का टास्क फोर्स इस बात से अंजान बने हुए है. इसे भी पढ़ें :IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-beat-mumbai-by-5-run/">IPL

2023 : जीता मैच हार गया मुंबई, हुआ बड़ा नुकसान, बेकार गई इशान किशन की पारी

पुलिस प्रशासन जान बूझकर बनी अंजान

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रतिदिन इन घाटों से करीब 500 बोरी बालू खनन कर इसे साइकिल और स्कूटी पर सवारी कर बेचा जा रहा है. इससे सरकार को जहां हजारों लाखों रुपये राजस्व की क्षति हो रही है वहीं बालू माफियाओं की चांदी हो गई है. बता दें झारखंड सरकार द्वारा हाल के दिनों में जिन 16 घाटों को बंदोबस्त किया गया है उसमें सरायकेला खरसावां जिले का एकमात्र बालू घाट का नाम शामिल है जो चांडिल क्षेत्र में पड़ता है. इसके अलावा जिले के किसी भी घाट से यदि बालू का खनन हो रहा है तो वह अवैध खनन माना जाएगा. वहीं नगर निगम के किसी भी बालू घाट से बालू खनन की मंजूरी सरकार ने नहीं दी है. ऐसे में इस कदर बोरी में बालू भरकर बेचना अवैध है, लेकिन पुलिस प्रशासन इस बात से जान बूझकर अंजान बनी हुई है. इसे भी पढ़ें :सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-told-enforcement-directorate-do-not-create-an-atmosphere-of-fear-chhattisgarh-government-has-accused-of-intimidation/">सुप्रीम

कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से कहा, डर का माहौल पैदा न करें, छत्तीसगढ़ सरकार ने लगाया है धमकाने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही