Search

 
 
 

आदित्यपुर : जेवियर स्कूल में इंटर जेसुइट प्रोविंशियल फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : गम्हरिया स्थित जेवियर स्कूल में जेसुइट प्रोविंशियल के 75वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर (इंटर जेसुइट प्रोविंशियल) जमशेदपुर जोन अंतर्गत एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया. इस प्रतियोगिता में 6 विद्यालयों ने भाग लिया. जिसमें लोयला स्कूल रेरुआ, लोयला स्कूल चाइरा, लोयला स्कूल टेल्को, लोयोला हिंदी स्कूल, संत थॉमस स्कूल गांडे-डूंगरी, जेवियर स्कूल गम्हरिया की टीमों ने भाग लिया. इस फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य सह जमशेदपुर जोन के को-ऑर्डिनेटर फादर (डॉक्टर) टोनी राज एस.जे ने फुटबॉल को किक लगाकर किया और सभी प्रतिभागियों को अच्छे खेल के लिए शुभकामनाएं दी. इस प्रतियोगिता को चार भागों में बांटा गया था, जिसमें लगभग 300 बच्चों ने फुटबॉल में अपने दमखम को प्रदर्शित किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-death-child-due-overturning-of-a-school-vehicle-in-raibasa-gamharia-information-given-to-gamharia-police-station-in-charge-late-at-night/">आदित्यपुर

: गम्हरिया के रायबासा में स्कूली वाहन पलटने से एक बच्चे की मौत,देर रात पुलिस को दी गई सूचना

विजेता टीम जमशेदपुर प्रोविंशियल का करेगी प्रतिनिधित्व

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/5-1.jpeg"

alt="" width="572" height="809" /> सब जूनियर बालक वर्ग में लोयला स्कूल रेरूआ, जूनियर वर्ग में लोयला स्कूल चाइरा, सीनियर स्कूल में जेवियर स्कूल गम्हरिया और बालिका वर्ग में संत थॉमस स्कूल गांडे-डूंगरी की टीम विजेता रही. यह सभी विजेता टीम 20 और 21अगस्त को धनबाद के डी-नोबली स्कूल (सीएमआरआई) में आयोजित होने वाले फुटबॉल मैच में जमशेदपुर प्रोविंशियल का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस मौके पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य फादर दयानिधि, सिस्टर रश्मि, सिस्टर अर्चना, खेल शिक्षक विकास कुमार सिंह, सुजीत रजक, सुनीता मांझी और तूलिका धारा कोले का अहम योगदान रहा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही