Search

आदित्यपुर : सरकारी बोरिंग से वाशिंग सेंटर चलाने की शिकायत की हुई जांच

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर नगर निगम प्रशासन को एनआईटी के पास सरकारी बोरिंग ( HYDT) से पानी का इस्तेमाल कर वाशिंग सेंटर चलाए जाने के शिकायत मिली थी. शिकायत पर संज्ञान लेते हुए अपर नगर आयुक्त गिरिजा शंकर प्रसाद द्वारा तत्काल निगरानी टीम को स्थल पर भेजा. जांच के क्रम में बोरिंग से कनेक्शन लेने का किसी भी तरह का कोई प्रमाण नहीं मिला. हालांकि उक्त स्थान पर वाशिंग सेंटर संचालित किया जा रहा है. मौके पर वार्ड पार्षद पांडी मुखी ने बताया की यह सेंटर उनका है और सरकारी बोरिंग से उनका कोई लेना देना नहीं है. लेकिन वाशिंग सेंटर पर इस्तेमाल होने वाले जल के बारे में पूछने पर उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी. नगर प्रबंधक लेमांशु कुमार ने कहा कि बोरिंग संचालन करने वाले समिति के सदस्यों से मीटिंग कर जानकारी ली जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jfc-beat-round-glass-punjab-3-1-to-enter-the-final/">जमशेदपुर

: जेएफसी ने राउंड ग्लास पंजाब को 3-1 से हरा फाइनल में पहुंचा

नहीं मिलेगा वाशिंग सेंटर व आरओ प्लांट के लिए ट्रेड लाइसेंस

हालांकि वाशिंग सेंटर का सरकारी बोरिंग से संचालित होने जैसा कोई साक्ष्य नहीं मिला. बावजूद इसके अपर नगर आयुक्त ने पूरे निगम क्षेत्र में चल रहे वाशिंग सेंटर एवं आरओ प्लांट का जांच करने हेतु नोटिस निर्गत करने का निर्देश दिया है. मंगलवार से सभी वाशिंग सेंटरों को नोटिस निर्गत किया जाएगा जिसमें उनके द्वारा वाशिंग सेंटर पर इस्तेमाल किए जाने वाले पानी की जानकारी देनी होगी. साथ ही उक्त सेंटर को संचालित होने से संबंधित लाइसेंस की मांग की जाएगी. हालांकि निगम प्रशासन द्वारा वाशिंग सेंटर एवं आरओ प्लांट के व्यापार को ट्रेड लाइसेंस नहीं निर्गत करने का निर्णय लिया गया है. पूर्व में दिए गए लाइसेंस का नवीकरण नहीं करने का निर्देश भी अपर नगर आयुक्त ने नोडल पदाधिकारी देवाशीष प्रधान को दी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp