Search

 
 
 

Adityapur : इप्टा ने बाल मेला आयोजित कर 101 छात्रों को सौंपा सहभागिता प्रमाण पत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) :  भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था इप्टा द्वारा रविवार को 320वीं बैठक सेतु बिहार प्राइवेट आईटीआई नीमपाड़ा बस्ती गम्हरिया में हुई. जिसमें एक बाल मेला समारोह इप्टा के कैलेंडर के अनुसार आयोजित हुआ. इसमें 101 विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र दिया गया.

बच्‍चों को गृह जिला में ही उच्च शिक्षा दी जाएगी

इस सहभागिता प्रमाण पत्र का अर्थ यह है कि जिस बच्चे को यह प्रमाण पत्र मिला उसे किसी भी उच्च प्रतियोगिता के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. उनको अपने गृह जिला में ही उच्च शिक्षा दी जाएगी. इस प्रकार आज बच्चों को प्रमाण पत्र देने मुख्य अतिथि के रूप में संतोष कुमार पांडे योग शिक्षक को आमंत्रित किया गया था. उनके साथ समाजसेवी डॉक्टर नथुनी सिंह, आर बी निराला, डी एस ठाकुर, इकबाल हुसैन, लाल भगत महतो, सुनील कुमार सिंह, आनंद गौर माथुर, डॉ परमानंद मोदी संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अभिभावक महोदय उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें : जल">https://lagatar.in/manipur-is-burning-but-pm-and-home-minister-did-not-go-cm/">जल

रहा है मणिपुर, पर नहीं गए पीएम और गृह मंत्रीः सीएम
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही