Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : मांझी टोला के आयरन मैन काजल ने तीसरी बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्द्धा में लिया हिस्सा

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : समुद्र की लहरों में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर बाइकिंग और तकरीबन 21.3 किलोमीटर दौड़ की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा आयरन मैन 70.3 स्पर्धा में आदित्यपुर मांझी टोला के काजल दास तीसरी बार हिस्सा ले रहे हैं. 23 सितंबर को तीसरी बार भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओवरऑल 134वां रैंक हासिल किया है, जो पिछली बार मिले 309वां रैंक से बेहतर है. वे पहले भी दो बार इस प्रतिस्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. उन्होंने लगातार डॉट इन को दूरभाष पर बताया कि इस प्रतिस्पर्धा में हिस्सा लेने वाले वे इकलौते झारखंडी हैं, जिन्हें तीसरी बार इसमें इंट्री मिली है. इस स्पर्धा में मुख्य मुकाबला बाइकिंग का होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-slum-dwellers-and-shopkeepers-will-not-be-allowed-to-be-displaced-babulal-marandi/">किरीबुरु

: झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले व दुकानदारों को विस्थापित होने नहीं दिया जायेगा : बाबूलाल मरांडी
इसमें प्रतिभागी 8 से 10 लाख रुपये के उच्चस्तरीय तकनीक वाली बाइक का इस्तेमाल करते हैं, जबकि वे महज 1 लाख रुपये वाली बाइक के साथ हिस्सा ले रहे हैं. उन्होंने इसके लिए देश की किसी कंपनी का स्पोंशर्स मिले तो और भी बेहतर रैंक हासिल कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि स्पर्धा की सारी प्रक्रिया समुद्री तट पर ही सम्पन्न होती है. उन्होंने बताया कि 23 सितंबर को सलालाह ओमान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ओपन श्रेणी की ट्रायथलॉन प्रतियोगिता आयरन मैन 70.3 में भारत से वे हिस्सा लिए और देश और राज्य का नाम रौशन किया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही