Search

 
 
 

आदित्यपुर : अनियमित खान-पान से होता है सफेद दाग, यह ठीक हो सकता है : डॉ. राजेश

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सफेद दाग खाने से नहीं होता है. यह ठीक होने वाला रोग है. इसे ऑटोइम्यून सिस्टम कहते हैं. ये जेनेटिक भी हो सकता है. अनियमित खान-पान, रहन सहन इसके लिए दोषी है. उक्त बातें मुम्बई से आए सफेद दाग विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार और राउरकेला से आए देवाजित कर ने कही. ये दोनों डॉक्टर कार्यशाला के मुख्य वक्ता थे. रविवार को वर्ल्ड विटिलिगो डे पर आईएडीबीएल झारखंड के द्वारा आदित्यपुर के द क्रूज होटल के सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया था. इस कार्यशाला में भुवनेश्वर के डॉ. मानस पुहान, डॉ. चंद्रशेखर सिरका एवं प्रो. एम्स शिरकत किए. कार्यशाला में आए सभी स्किन स्पेशलिस्ट चिकित्सकों ने अपने अनुभवों का आदान-प्रदान किया. कार्यशाला में करीब 50 स्किन स्पेशलिस्ट शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : मुसाबनी">https://lagatar.in/musabani-bjp-st-morcha-launched-a-great-public-relations-campaign/">मुसाबनी

: भाजपा एसटी मोर्चा ने चलाया महा जनसंपर्क अभियान

सफेद दाग के जेनेटिक कारण भी होते हैं

रांची की डाॅ. नेहा रानी ने कहा कि आज भी सफेद दाग को बीमारी कहा जाता है. लोग इस भ्रम के शिकार हैं कि यह छूने से फैलता है. बल्कि यह ऑटो इम्यून डिजीज है और कई बार इसके जेनेटिक कारण होते हैं. लेकिन जानकारी के अभाव में लोग सफेद दाग से पीड़ित लोगों के साथ सहानुभूति न दिखाकर उनसे दूरी बनाते हैं जिसका मरीज पर बुरा प्रभाव पड़ता है. ऐसे में इसका इलाज एक चुनौती बन जाती है. डाॅ. नेहा ने बताया कि अब झारखंड में वे तमाम सुविधाएं इस बीमारी को लेकर उपलब्ध है जो कभी बाहर ही उपलब्ध होती थी. इसलिए यहां इससे पीड़ित लोगों को घबराना नहीं चाहिए. कार्यशाला में झारखंड के जमशेदपुर, रांची, धनबाद, हजारीबाग और अन्य जगहों के डर्मेटोलाॅजिस्ट्स और अन्य विशेषज्ञों ने भाग लिया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही