Search

 
 
 

Adityapur : हर माह होगी इसरो की कार्यसमिति की बैठक

 
  • बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की खराब सड़कें पर जताई चिंता
  • चोरी, डकैती रोकने के लिए एसपी के प्रयासों की सराहना की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडस्ट्रियल स्टैबिलिटी एंड रिफॉर्म ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के कार्य समिति की दूसरी बैठक बुधवार को देर शाम आदित्यपुर में हुई. इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. बैठक में संगठन के कार्यकलापों पर चर्चा की गई. साथ ही प्रतिमाह कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने बताया कि कार्यसमिति की बैठक में औद्योगिक विकास इंडस्ट्रियल एरिया में मूलभूत सुविधाओं को बहाल करने जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया है. उद्योगों से होल्डिंग टैक्स वसूले जाने के मुद्दे पर कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया जियाडा के अधीन है या नगर निगम को इसकी स्थिति सरकार को स्पष्ट करनी होगी. बैठक में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों और नालियों के साथ स्ट्रीट लाइटों की बदतर स्थिति के लिए प्रयास करने का निर्णय लिया गया. इसे भी पढ़ें :  गिरिडीह">https://lagatar.in/heavy-rain-took-away-sahdev-tiwaris-home-he-appealed-to-the-administration-for-help/">गिरिडीह

: भारी बारिश ने छीन लिया सहदेव तिवारी का आशियाना, प्रशासन से मदद की गुहार
रूपेश कतरियार ने बताया कि बैठक में सरकार के 75 फीसदी स्थानीय लोगों को रोजगार देने को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई. बताया कि इसरो द्वारा जल्द ही झारखंड सरकार के इस नियोजन नीति से उद्योगों को जोड़ने के लिए कैंप आयोजित करेगी. इसरो कार्यसमिति की बैठक में उपस्थित सदस्यों ने एसपी के प्रहरी और बीट पुलिसिंग की सराहना की. बैठक के दौरान विगत दिनों आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया में चोरी, डकैती रोकने के लिए प्रतिनिधिमंडल द्वारा सरायकेला एसपी मुकेश लुणायत से मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस प्रहरी और बीट पुलिसिंग शुरू किए जाने पर पुलिस अधीक्षक के प्रति आभार जताते हुए प्रयासों की प्रशंसा की गई. इसे भी पढ़ें :   Breaking">https://lagatar.in/ranchi-ssp-transferred-nine-inspectors-seven-station-in-charges-were-changed/">Breaking

: रांची SSP ने नौ इंस्पेक्टर का किया तबादला, बदले गये सात थाना प्रभारी
कार्य समिति बैठक में महासचिव संदीप कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी, तरुण कुमार, असीम कुमार, विनय कुमार सिंह, गौतम महापात्रा रवि कुमार प्रसाद, लोकेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह सोखी, नरेश कुमार, अमृतपाल सिंह राही, अमलेश झा, उत्तम कुमार,पंकज झा, समीर सिंह, मनोज कुमार, विकास गर्ग, चंद्रभूषण सिंह, पंकज कुमार आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  अररिया">https://lagatar.in/12-people-burnt-in-gas-cylinder-blast-in-araria-condition-of-three-critical/">अररिया

में गैस सिलेंडर ब्लास्ट में 12 लोग झुलसे, तीन की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही