Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Adityapur : आदित्यपुर में इसरो की तीसरी कार्यसमिति बैठक संपन्न, 600 मेंबर के लक्ष्य पर चर्चा

Adityapur (Sanjeev Mehta) : इंडस्ट्रियल स्टेबिलिटी एंड रिफॉर्मस ऑर्गनाइजेशन (इसरो) की तीसरी कार्यसमिति की बैठक मंगलवार को स्थानीय मोटल में हुई. जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष रूपेश कतरियार ने की. महासचिव संदीप कुमार चौधरी ने पिछली बैठक की चर्चा करते हुए समीक्षा की. उन्होंने कहा कि इंडस्ट्रियल पॉलिसी बनाने में सब सरकार इसरो को तवज्जो दे रही है. जबकि राजनीतिक दलों द्वारा भी इंडस्ट्रियल पॉलिसी के लिए इसरो से मंतव्य ली जा रही है. अध्यक्ष रूपेश ने कार्यकारिणी सदस्यों का विजिटिंग कार्ड जल्द से जल्द मेल आईडी पर भेजने की अपील की. वहीं उन्होंने दिसंबर 2024 तक 600 मेंबर बनाने के लक्ष्य को याद दिलाया. अभी मेंबर की संख्या करीब 400 है. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cleanliness-fortnight-celebrated-in-dav-public-school-guva/">Kiriburu

: डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया गया

मूलभूत समस्याओं पर की गई चर्चा

बैठक में तैयार की गई पांच सब कमेटी को प्रगति रिपोर्ट देने की बात कही गई. सब कमेटी का विस्तार भी अक्टूबर में करने का निर्णय लिया गया. रूपेश ने औद्योगिक क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की जिसमें रोड, नाली की बदतर स्थिति के साथ एक टीओपी की स्थापना की बातें रखीं. उन्होंने सदस्यों को बताया कि इसपर हाल ही में जियाडा बोर्ड की बैठक में चर्चा हुई है. जो सुखद संदेश है. बैठक के अंत में कार्यसमिति सदस्यों ने एक-एक कर अपने सुझाव और विचार रखा. जिसमें कई विषयों पर सेमिनार आयोजित किये जाने की बातें सामने आई. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-if-you-want-to-achieve-your-goal-then-do-not-shy-away-from-struggle-joba-majhi/">Chaibasa

: लक्ष्य को प्राप्त करना है तो संघर्ष से पीछे नहीं हटें – जोबा माझी

राष्ट्र गान के साथ शुरू हुआ बैठक

इससे पूर्व बैठक का शुभारंभ भगवान गणेश व बाबा विश्वकर्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर और राष्ट्र गान के साथ हुआ. बैठक में संरक्षक मंडली के सदस्य व विशिष्ट अतिथि के रूप में नंद कुमार सिंह और प्रदेश के संयोजक हंसराज जैन सम्मानित अतिथि के रूप में मौजूद रहे. इनके अलावा कोषाध्यक्ष उत्तम चौधरी के साथ नीरज कुमार मिश्रा, तरुण कुमार, असीम कुमार, विनय कुमार सिंह, गौतम महापात्रा, रवि कुमार प्रसाद, लोकेश शर्मा, इंद्रजीत सिंह सोखी, नरेश कुमार, शंभू दयाल मोदी, राहुल खुराना, शशि सिन्हा, अमृतपाल सिंह राही, अमलेश झा, भीष्म सिंह, उत्तम कुमार, पंकज झा, समीर सिंह, विकास गर्ग, चंद्र भूषण सिंह, अम्बुज कुमार आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : Baharagoda">https://lagatar.in/baharagoda-sanjay-fc-balliabeda-team-defeated-patharghata-team-by-one-goal/">Baharagoda

: संजय एफ सी बलियाबेढ़ा की टीम ने पाथरघाटा टीम को एक गोल से किया परास्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही