Search

 
 
 

आदित्यपुर : मानसून की पहली बारिश में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर चलना हुआ दूभर

 
Adityapur : आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें मानसून की पहली बारिश में ही नदी में तब्दील होती नजर आ रही है. वर्तमान समय में औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों पर चलना भी दूभर हो गया है. इस संबंध में जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक प्रेम रंजन ने कहा कि अभी पाइप लाइन का काम चल रहा है,  पाइप लाइन का कार्य सम्पन्न होते हीं सड़कें बनने लगेंगी, चूंकि औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के पुनर्निर्माण संबंधी प्रस्ताव को जियाडा बोर्ड में मंजूरी मिल चुकी है. बता दें कि पिछले हफ्ते आदित्यपुर की बेहाल सड़कों को लेकर लघु उद्योग भारती के उद्यमियों ने आरआईटी मोड़ पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-jammed-railway-track-in-jugsalai-in-protest-against-agneepath-scheme/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने जुगसलाई में किया रेलवे ट्रैक जाम

आम राहगीरों को भी हो रही परेशानी 

बता दें कि आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र का हाल बेहाल है. सड़कों पर गड्ढे और गड्ढे में पानी को देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कि अभी एक-दो दिन हीं बारिश हुई हैं और सड़कों पर बने गड्ढे पानी से भर गए हैं. यह हाल विगत दो दिन से हो रही बारिश के बाद बनी है. इन सड़कों से गुजरने वाली बड़ी या छोटी वाहन तो दूर आम राहगीरों को भी रेंग कर जाना पड़ रहा है. आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र जिसे एशिया का सबसे बड़ा मध्यम, लघु व सूक्ष्म औद्योगिक शहर कहा जाता है. यहां वर्तमान में तकरीबन 1300 औद्योगिक इकाइयां स्थापित हैं, जिनमें करीब ढाई लाख लोगों को रोजगार मिला हुआ है. लेकिन यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं के बराबर है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tempo-drivers-create-ruckus-at-kandra-petrol-pump-for-not-getting-cng-gas/">आदित्यपुर

: सीएनजी गैस नहीं मिलने पर कांड्रा पेट्रोल पंप पर टेंपो चालकों ने किया हंगामा

राहगीर पैदल चलने से डरते है

[caption id="attachment_333981" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/monsoon1.jpg"

alt="" width="600" height="333" /> आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सड़कें मानसून की पहली बारिश में ही तालाब में तब्दील.[/caption] विगत कुछ वर्षों से सड़कों, नालियों और उद्योगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है. डीवीसी मोड़ और सुधा डेयरी के समीप सड़कों का हाल बेहाल है. यहां से बड़ी-छोटी वाहनों का आना जाना प्रतिदिन होता है. इस सड़क पर राहगीर भी पैदल चलने से डरते. इन गड्ढों में हर दिन कोई न कोई वाहन फंस जाता  है. इससे निकलने के लिए वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही