Search

 
 
 

आदित्यपुर : गांधी कॉलेज में आईटीआई की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू, सीबीटी परीक्षा 20 अगस्त से

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के भाटिया स्थित गांधी आईटीआई कॉलेज में आज आईटीआई के छात्रों की प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू हुई. परीक्षा आदित्यपुर के रेनटेक इंस्टीट्यूट में चल रही है. गांधी आईटीआई के इलेक्ट्रिशियन और फीटर ट्रेड के 55 छात्र इसमें हिस्सा ले रहे हैं. इसकी जानकारी देते हुए संस्थान के निदेशक संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके यहां कुल 67 छात्र अध्ययनरत हैं, जिसमें से 14 छात्र अनुपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-district-supply-officer-inspected-public-distribution-system-shops/">पाकुड़

: जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने जन वितरण प्रणाली दुकानों का किया निरीक्षण
उन्होंने बताया कि प्रैक्टिकल परीक्षा में इलेक्ट्रिशियन के 31 और फीटर के 24 छात्र हिस्सा ले रहे हैं. इन सभी छात्रों का सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) परीक्षा 20 अगस्त से होगी. बता दें भारत सरकार ने अब आईटीआई को अखिल भारतीय व्यवसायिक शिल्प नाम दिया है जिसके तहत सब ऑनलाइन टेस्ट लिए जाते हैं जिसे कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट कहा जाता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही