Search

 
 
 

आदित्यपुर : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब ने नगर प्रशासक को सौंपा मांग पत्र

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब आदित्यपुर का एक प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को आदित्यपुर नगर निगम के प्रशासक से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. जिसमें आगामी पर्व त्योहारों के मद्देनजर चौक-चौराहों की सड़कें, नालियां आदि को सुदृढ करने की मांग की गई है. ज्ञापन में पर्व-त्योहारों को लेकर नगर निगम क्षेत्र के स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराने, विशेषकर दुर्गा पूजा पंडाल और मुख्य मार्गों के स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की मांग की गई है. इसके अलावा दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों के पास चलंत शौचालय रखवाने, आदित्यपुर खरकई ब्रिज के दोनों तरफ जैसे कि जयप्रकाश उद्यान के जिन स्थानों पर पार्किंग किया जाता है वहां पर जमीन का समतलीकरण, मैदान की सफाई और पूजा के समय विद्युत व्यवस्था करने की मांग की गई है. नगर प्रशासक से मिले प्रतिनिधि मंडल में समरेंद्र नाथ तिवारी, सत्य प्रकाश, बृजमोहन सिंह शामिल थे. प्रशासक ने ज्ञापन को नगर प्रबंधकों को अग्रसारित करते हुए इन मांगों को अविलंब पूरा करने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-formation-of-new-executive-body-of-bhagwati-sangh-puja-committee-on-27th-august/">आदित्यपुर

: भगवती संघ पूजा कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन 27 अगस्त को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही