Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब ने किया भूमि पूजन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब का दुर्गा पूजा पंडाल इस वर्ष भी थीम आधारित बनेगा. इस वर्ष वर्तमान परिस्थिति में भगवान गौतम बुद्ध के विश्व शांति, स्वामी विवेकानंद के विश्व बंधुत्व और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के संदेश को अपने जीवन में उतारने की जरूरत को दर्शाता दुर्गा पूजा का भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. जिसकी आज वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन की गयी, क्लब के अध्यक्ष पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि इन महापुरुषों के संदेश को जबतक लोग अपने जीवन में नहीं उतारेंगे तब तक विश्व में शांति का माहौल स्थापित नहीं किया जा सकता है. शुक्रवार को पूजा पंडाल के निर्माण के लिए विधिवत भूमिपूजन किया गया. [caption id="attachment_393105" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/Adityapur-Puja-pandal.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> ऐसा स्वरूप होगा जयराम यूथ स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजा पंडाल का.[/caption] इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-250-250-seats-in-all-the-three-faculties-in-inter-in-model-school/">घाटशिला

: मॉडल स्कूल में इंटर में तीनों संकाय में 250-250 सीट

पूरे विश्व में है अस्थिरता का माहौल

इस मौके पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह के अलावा आदित्यपुर, जमशेदपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों के कई जाने-माने लोग उपस्थित थे. यजमान के रुप में स्वर्गीय प्रवीण सिंह के पुत्र अंकुर सिंह ने पूजा-अर्चना की. इस मौके पर ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने बताया कि वर्तमान में पूरे विश्व में अस्थिरता का माहौल बना हुआ है. इसके साथ ही देश के हर एक वासी को एक भारत - श्रेष्ठ भारत की सोच को सार्थक करने की जरुरत है. इसी को देखते हुए इस बार जयराम यूथ स्पोर्टिंग की ओर से मां दुर्गा का पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है, जो वास्तव में श्रद्धालुओं को न सिर्फ अपनी ओर आकर्षित करेगा, बल्कि इसके जरिए मानव धर्म, महाधर्म का संदेश देने का भी प्रयास किया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही