Search

आदित्यपुर : कांड्रा ओवर ब्रिज पर हाइवा का एक्सल टूटने से लगा जाम, स्कूली बच्चों को हुई परेशानी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : कांड्रा-चौका मुख्यमार्ग स्थित कांड्रा रेलवे ओवरब्रिज के ऊपर दोपहर 3 बजे से एक हाइवा का एक्सल बीच सड़क पर टूटने से करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा. इस जाम में आमलोगों के आलावा स्कूली बच्चों को भारी परेशानी हुई जिनके वाहन स्कूल से छुटने के बाद जाम में फंस गए थे. लगातार डेढ़ तक घंटे ओवर ब्रिज पर जाम लगने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया. करीब डेढ़ घंटे के बाद चालक और राहगीरों के सहयोग से ओवर ब्रिज के ऊपर से हाइवा को धकेल कर किनारे किया गया तब जाकर करीब 4 बजे वाहनों का आवगमन सुचारू रूप से शुरू हो पाया.   [caption id="attachment_532292" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Adityapur-Hyva-Jaam-1.jpeg"

alt="" width="600" height="400" /> हाइवा का एक्सल टूटने से लगी लम्बी गाड़ियों की कतार.[/caption]  इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-election-of-ramgarhia-sabha-on-january-29-361-members-will-elect-new-president/">जमशेदपुर

: रामगढ़िया सभा का चुनाव 29 जनवरी को, 361 सदस्य चुनेंगे नया अध्यक्ष

राहगीरों व हाइवा चालक के सूझबूझ से खत्म हुआ जाम

जाम लगने से कांड्रा ओवर ब्रिज के दोनों और छोटे एवं बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई, राहगीरों एवं हाइवा चालक के सूझबूझ से जाम से निजात पाया गया. बता दें कि यह ओवरब्रिज कांड्रा और चौका का मुख्य मार्ग है. साथ ही यह काफी व्यस्त मार्ग है, प्रतिदिन हजारों की संख्या में ओवरब्रिज से छोटे एवं बड़े वाहनों का आवागमन होता है, ऐसे में यदि किसी कारणवश ओवरब्रिज में जाम लग जाए तो लोगों को काफी परेशानी होती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp