Search

 
 
 

आदित्यपुर : 300 करोड़ से जमशेदपुर सर्किल क्षेत्र का होगा विद्युत सुदृढ़ीकरण

 
  • टाटा ग्रुप के यूनिवर्सल पावर को मिला काम, सर्वे शुरू
  • विद्युत एसई ने कहा- चोरी और लाइन लॉस कम करने में सहायक होगी यह योजना
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 300 करोड़ से जमशेदपुर सर्किल क्षेत्र का विद्युत वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगा. जिसका कार्य टाटा ग्रुप के यूनिवर्सल पावर को मिला है. एजेंसी ने कार्य का सर्वे शुरू कर दिया है. जानकारी देते हुए विद्युत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि इस योजना के तहत शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र का विद्युत वितरण व्यवस्था को अत्याधुनिक किया जाना है. इस योजना में सभी ओवरहेड लाइन को एरियल बैंच केबल से आच्छादित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/sachin-tendulkar-known-as-the-god-of-cricket-reached-ranchi-with-his-wife-anjali-tendulkar/">क्रिकेट

के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि तेंदुलकर के साथ रांची पहुंचे
पावर लोड का सर्वे कर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस योजना के पूरे होने से लाइन लॉस और विद्युत चोरी की रोकथाम होगी. यह योजना केंद्र और राज्य सरकार द्वारा वित्त प्रदत्त है. विद्युत अधीक्षण अभियंता ने बताया कि इस योजना का कार्य इसी महीने से शुरू हो जाएगा. एजेंसी का सर्वे अंतिम चरण में है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही