Search

 
 
 

आदित्यपुर : बिजली समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले जमशेदपुर सांसद

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : ग्रामीण क्षेत्रों की विद्युत समस्या को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो विद्युत अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार से मिले. सांसद ने मुख्य रूप से हड़िया जियान के पास और लोढाशोली, बेलाजुड़ी में सब स्टेशन और पटमदा में पावर ग्रिड निर्माण की मांग के साथ ही जुगसलाई विस क्षेत्र की समस्याओं को भी रखा. सांसद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी बिजली विभाग का ट्रांसफॉर्मर रिप्लेस सिस्टम ठीक ठाक है. लोड शेडिंग समेत अन्य मुद्दों पर अधीक्षण अभियंता से चर्चा हुई हैं. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-vbda-honored-recreation-club-for-blood-donation-camp/">घाटशिला

: रक्तदान शिविर के लिए रिक्रिएशन क्लब को वीबीडीए ने किया सम्मानित

पहाड़ी क्षेत्र में विद्युतकरण का काम

विद्युत एसई ने कहा है कि मजबूरन लोड शेडिंग करना पड़ता है. सभी सब स्टेशन की मरम्मत मानसून से पूर्व हो जाएगी. बिजली विभाग 24 घंटे एक्शन मोड में है. आंधी तूफान के बाद भी रिकॉर्ड टाइम में आपूर्ति सामान्य किया जाता है. ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल की समस्या है. कई क्षेत्र में बांस-बल्ली से बिजली घरों तक पहुंचाया गया है. तालाब और किसी के घर के ऊपर से गुजर रही बिजली तार को स्थानांतरित करने का निर्देश दिया गया है. मुसाबनी और जादूगोड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में विद्युतकरण का काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि हड़िया जियान के पास और लोढाशोली, बेलाजुड़ी में सब स्टेशन का प्रस्ताव भेजा गया है. पटमदा में एक ग्रिड निर्माण की बात सांसद विद्युत वरण महतो ने रखी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही