Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: जमशेदपुर की जल सहियाओं ने थाली पीटकर पेयजल विभाग के कार्यपालक अभियंता का कार्यालय घेरा

Advertisement
Advertisement
Adityapur / Jamshedpur : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधीन कार्यरत पूर्वी सिंहभूम जिले की जल सहियाओं ने शनिवार को मानदेय भुगतान की मांग को लेकर विभाग के आदित्यपुर स्थित कार्य़पालक अभियंता के कार्यालय पर प्रदर्शन किया. चम्मच एवं थाली बजाकर प्रदर्शन कर रही जल सहियाओं ने घोषणा की कि जब तक उनका बकाया मानदेय नहीं मिलेगा. तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.

28 माह से नहीं मिला है मानदेय: संघ अध्यक्ष

जल सहिया संघ की पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने बताया कि वर्ष 2010 से वे विभाग के कार्याे में सहयोग कर रही हैं. जिसके तहत स्वच्छता कार्य, शौचालय निर्माण एवं सर्वे, जागरूकता आदि शामिल हैं. सभी सहियाओं को प्रत्येक माह 1000 रुपये मानदेय देने की बात हुई थी. लेकिन बीते 28 माह से मानदेय नहीं मिला है. नीतू सिंह ने बताया की कई बार विभाग को इस संबंध में सूचित किया गया. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. अभी पर्व-त्योहार है. लेकिन हम सभी के हाथ खाली हैं. विभाग भूखे रखकर लगातार काम कराते रहा. लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. नीतू सिंह ने बताया कि देश में कोरोना भगाने की शुरुआत प्रधानमंत्री ने ताली बजाकर शुरू की थी. लेकिन भूखे पेट ताली भी नहीं बजती है. इसलिए थाली बजाकर अपनी दशा बयां करे रहे हैं. उन्होने कहा कि जब तक भूख नहीं मिटेगी (मानदेय) तब तक थाली बजती रहेगी

11 अक्टूबर को उपायुक्त के सामने करेंगे धरना प्रदर्शन

उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में 2400 जल सहिया हैं. जिसमें कुछ लोगों को दो-तीन माह का मानदेय दिया गया है. बाकी लोगों का 28 माह का बकाया है. जिसके कारण सभी ने निरंतर आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है. उन्होंने बताया कि वे अपनी बात सरकार के स्तर तक पहुंचा चुकी हैं. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. इसलिए आगामी 11 अक्टूबर को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के सामने सभी जल सहिया थाली बजाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही