Adityapur (Sanjeev Mehta) : जलापूर्ति योजना के कार्यों में अनियमितता को लेकर शनिवार को जन कल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने संयुक्त रूप से महाधरना दिया. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस महाधरना में जलापूर्ति योजना जैसे जनहित के अन्य मुद्दे को लेकर वक्ताओं ने विचार रखे. महाधरना में वक्ताओं के विचार लेने के बाद जनहित याचिका दायर करने पर सहमति बनी है. महाधरना को आदित्यपुर विकास समिति के अध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद, जदयू नेत्री शारदा देवी, एसयूसीआई की प्रदेश सचिव लीली दास, एसिया उपाध्यक्ष सुधीर सिंह ने विषय वस्तु पर अपने विचार रखे. पुरेन्द्र नारायण ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस महाधरना में मेयर और डिप्टी मेयर को आमंत्रित करना नादानी है. उन्हें आदित्यपुर की जनता ने चुना लेकिन वे पांच साल में यहां की ज्वलंत समस्या को दूर नहीं कर सके. क्षेत्र में पानी की घोर समस्या है, जिससे लोग जूझ रहे है. इसके लिए नगर निगम पूरी तरह से जिम्मेदार हैं. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-many-trains-canceled-due-to-rail-traffic-jam-at-khemasuli-and-chandil-stations-many-diverted/">जमशेदपुर
: खेमासुली व चांडिल स्टेशन पर रेल चक्का जाम से कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग
: RAF ने साकची थाना के पीछे चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन
: खेमासुली व चांडिल स्टेशन पर रेल चक्का जाम से कई ट्रेनें रद्द, कई का बदला गया मार्ग
लाखों लीटर पानी खरीदने को मजबूरहै लोग
महाधरना की अध्यक्षता करते हुए अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि वर्ष 2018 में आदित्यपुर वृहद जलापूर्ति योजना की नींव रखी गई. 30 माह में योजना पूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया था. कुल 395.15 करोड़ रुपये की यह योजना है. जिंदल पावर के द्वारा इस योजना को पूरा करना था. आदित्यपुर की जनता के साथ धोखा किया जा रहा है. यह राज्यस्तरीय योजना है. नगर निगम को भी अंधेरे में रखा गया है. लोगों के हाथों में नल पकड़ाकर फोटोग्राफी कराकर पैसे की निकासी कर ली गई है. पानी टंकी निर्माणाधीन है, उनके छड़ सड़ रहे हैं. गर्मी शुरू हो गई है, यहां के लोग प्रतिदिन लाखों लीटर पानी खरीदने को हैं मजबूर. जल संकट बढ़ने लगा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-conducts-cordon-and-search-operation-behind-sakchi-police-station/">जमशेदपुर: RAF ने साकची थाना के पीछे चलाया कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन
Leave a Comment