Search

आदित्यपुर : जन कल्याण मोर्चा ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर की सामाजिक संस्था जन कल्याण मोर्चा ने बुधवार को सरायकेला डीसी रविशंकर शुक्ला को ज्ञापन सौंपा. इसमें दुर्गा पूजा से पूर्व विधि व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त करने की मांग की गई है. मोर्चा ने डीसी को बताया कि जिले में 144 लाइसेंसधारी पूजा कमेटियां हैं जो हर वर्ष धूमधाम से दुर्गोत्सव का आयोजन करती हैं. इनमें मुख्य पूजा कमेटियां आदित्यपुर की हैं, जहां दूसरे राज्यों से भी श्रद्धालु पंडाल की खूबसूरती देखने आते हैं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-rotary-club-organized-health-checkup-camp/">चाईबासा

: रोटरी क्लब ने स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
इन पंडालों में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं. मोर्चा ने आदित्यपुर की सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, सर्विस लेन, पार्किंग आदि की ओर ध्यानाकर्षण कराते हुए इन सुविधाओं को दुरुस्त करने का आग्रह किया है. वहीं जिला प्रशासन को जिले में फैले डेंगू और चिकनगुनिया के प्रकोप और इससे प्रभावित लोगों से भी अवगत कराया है. मोर्चा ने सुझाव दिया है कि जिला प्रशासन थानावार पूजा कमेटियों के साथ बैठक कर इन समस्याओं को सुलझा सकती है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//