Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर जनता दरबार : माता-पिता ने बेटी को ससुराल से निकाले जाने की शिकायत एसपी से की

Advertisement
Advertisement
Adityapur : पोटका के रहने वाले मल्लिका दास के परिजनों ने सरायकेला एसपी आनंद प्रकाश से मिलकर मल्लिका दास के साथ मारपीट कर घर से निकालने की शिकायत की है. इसके लिये पति मनोज दास को आरोपी बनाया गया है. बुधवार को आदित्यपुर के जियाडा स्थित कैम्प कार्यालय में एसपी के लगे जनता दरबार में पहुंचे मल्लिका दास के माता-पिता और परिजनों ने बताया कि गलती से उसने अपराधकर्मी मनोज दास के साथ बेटी की शादी कर दी थी. शादी के दौरान उससे मनोज के हिस्ट्रीशीटर होने की बात छुपाई गई थी. अब उसकी बेटी को मारपीट कर घर से निकाल दिया गया है. वैसे मल्लिका को घर से निकाला गया है तो वह अपने माता-पिता के पास नहीं पहुंची है, जिससे उन्हें आशंका है कि कहीं बेटी के साथ कुछ अनहोनी घटना तो नहीं हो गई है. इसे भी पढ़ें : खूंटी:">https://lagatar.in/khunti-police-destroyed-opium-crop-two-arrested/">खूंटी:

पुलिस ने अफीम की फसल को किया नष्ट, दो गिरफ्तार
मल्लिका के माता-पिता ने अपनी बेटी की सकुशल बरामदगी की गुहार एसपी से लगाई है. मल्लिका को एक पुत्र और पुत्री है. उसकी बेटी और बच्चों का कोई अता पता नहीं चल रहा है. एसपी ने थाना प्रभारी को मामले की जांच कर मल्लिका और उसके बच्चों को ढूंढने का निर्देश दिया है. मनोज दास एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और हत्या सहित कई मामलों में जेल जा चुका है. फिलहाल वह जमानत पर है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही