Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : गर्मी में 20 रुपए प्रति यूनिट बिजली खरीद 6 रुपए बेचती है जेबीवीएनएल – विद्युत जीएम

Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर विद्युत प्रमंडल में गुरुवार को राजस्व बढ़ोतरी और गर्मी के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर गुरुवार की देर शाम बैठक आयोजित की गई. बैठक में विद्युत महाप्रबंधक श्रवण कुमार मुख्य रूप से शामिल हुए. विद्युत महाप्रबंधक ने कहा कि गर्मी के मद्देनजर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर जेबीवीएनएल द्वारा योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि क्वालिटी बिजली आपूर्ति को लेकर पावर सबस्टेशन दुरुस्त किए जा चुके हैं. उन्होंने बताया कि विद्युत सब स्टेशन में ट्रांसफार्मर के लोड को कम किया जा रहा है और अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाकर भार बांटे जा रहे हैं. जीएम ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर लगातार ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस कार्य भी चलाए जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-uproar-after-the-death-of-a-woman-who-took-a-loan-from-a-womens-group-women-prevented-from-cremating-the-dead-body/">चाकुलिया

: महिला समूह से कर्ज लेने वाली महिला की मौत के बाद हंगामा, महिलाओं ने शव का अंतिम संस्कार करने से रोका

राजस्व संग्रह होने पर ही हो सकती है निर्बाध विद्युत आपूर्ति

उन्होंने बताया कि आगामी गर्मी को देखते हुए मार्च से लेकर जून महीने तक विशेष तौर पर तैयारियां की जा रही है. उन्होंने बताया कि इन 4 महीनों में जेबीवीएनएल को अतिरिक्त बिजली खरीदनी पड़ती है जिसमें 16 से लेकर 20 रुपये प्रति यूनिट के दर से जेबीवीएनएल अदा कर ग्राहकों से 4 से 6 रुपये प्रति यूनिट के दर से बिजली बिल वसूलती है. ऐसे में राजस्व संग्रह होने पर ही निर्बाध विद्युत आपूर्ति हो सकती है. बैठक में जमशेदपुर सर्किल अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार, आदित्यपुर प्रमंडल कार्यपालक अभियंता अनूप प्रसाद, सहायक अभियंता संजय महतो, कनीय अभियंता दिलीप प्रसाद के साथ ऊर्जा मित्र एवं विद्युत कर्मी इस बैठक में मुख्य रूप से शामिल रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही