Search

 
 
 

आदित्यपुर : केबल खराब होने से साढ़े सात घंटे जेबीवीएनएल की बिजली रही ठप

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर में रविवार की शाम छह बजे से रात 1.30 बजे तक (साढ़े सात घंटे) जेबीवीएनएल की बिजली ठप रही. शाम छह बजे करीब हुई तेज बारिश में जेबीवीएनएल के 33 केवीए लाइन की केबल में खराबी आ गई थी, जिसे दुरुस्त करने में जेबीवीएनएल के इंजीनियरों को साढ़े सात घंटे लग गए. वहीं, बिजली गुल हो जाने से आदित्यपुर वासी और खेल प्रेमियों को निराशा हाथ लगी, वे भारत-पाकिस्तान का टी-20 का रोमांच भरा मैच नहीं देख पाए. इस दौरान बिजली विभाग के अभियंता और अधिकारी ने मोबाइल बंद कर रखा था. इसे भी पढ़े : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-cm-congratulated-on-the-victory-of-team-india-said-this-victory-is-dedicated-to-determination-restraint-and-discipline/">एशिया

कप : टीम इंडिया की जीत पर सीएम ने दी बधाई, कहा – यह जीत दृढ़ इच्छाशक्ति, संयम और अनुशासन को समर्पित

कनीय अभियंता ने मीडिया ग्रुप के व्हाट्सएप पर दी थी बिजली बाधित रहने की जानकारी

[caption id="attachment_403169" align="aligncenter" width="350"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bijli-3-350x250.jpeg"

alt="" width="350" height="250" /> कनीय अभियंता द्वारा व्हाट्सएप में बिजली ठप होने की दी गई जानकारी.[/caption] विदित हो कि बिजली बाधित रहने से संबंधित जानकारी विभाग के कनीय अभियंता ने मीडिया ग्रुप के व्हाट्सएप पर लिखित रूप से दी थी. इस बात को लेकर जेबीवीएनएल के इंजीनियरों के प्रति आदित्यपुरवासियों में आक्रोश देखा गया. मैच समाप्त होने के करीब दो घंटे बाद आदित्यपुर में बिजली आपूर्ति बहाल हुई. इस दौरान समूचा आदित्यपुर बिजली विहीन रहा. सड़कें, गालियां सभी अंधकार के आगोश में समाए रहे. बिजली नहीं रहने से सभी प्रकार के घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए, लोगों को भोजन तैयार करने के लिए पानी की परेशानी हुई. वहीं, प्रतियोगी परीक्षाओं में लगे छात्रों को अपनी पढ़ाई करने में भी भारी परेशानी हुई. इसे भी पढ़े : झारखंड">https://lagatar.in/what-will-happen-in-jharkhand-why-boiled-from-sub-capital-to-capital/">झारखंड

में क्या होगा? क्यों उबला उपराजधानी से राजधानी तक… जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही