Search

आदित्यपुर : 2024 लोकसभा चुनाव में जेडीयू केंद्र की सत्तासीन सरकार को करेगी बेदखल : अशोक चौधरी

Adityapur (Sanjeev Mehta) : 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष एक सशक्त भूमिका अदा कर सकता है. जेडीयू नेता नीतीश कुमार तमाम विपक्षी दलों को एक साथ बैठाकर एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि 2024 के चुनाव में विपक्षी दल अपना दमखम दिखा सके. उक्त बातें बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने अभिनंदन समारोह में कही. वे कार्यकर्ता सम्मेलन सम्मान समारोह में हिस्सा लेने देर शाम एशिया भवन आदित्यपुर पहुंचे थे. पत्रकारों से बातचीत के दौरान अशोक चौधरी ने कहा कि 2024 में विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम नीतीश कुमार कर रहे हैं. अभी कई दौर की बैठक होनी बाकी हैं. जिसके बाद स्थिति और स्पष्ट होगी. हमें झारखंड में अपनी पुरानी पहचान प्राप्त करनी है. इसी के तहत राज्य भर में सम्मेलन और कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tata-steel-aita-mens-open-singles-national-tournament-to-be-inaugurated-on-june-5/">जमशेदपुर

: टाटा स्टील एआईटीए मेन्स ओपन सिंगल्स नेशनल टूर्नामेंट का उद्घाटन 5 जून को

बेदाग छवि के हैं नीतीश कुमार : खीरू महतो

मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने संगठन को धारदार बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि झारखंड के 24 जिले में सम्मेलन आयोजित कर पार्टी को मजबूत किया जा रहा है ताकि आगामी चुनाव में जदयू मजबूती से उभरे. उन्होंने कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार बेदाग छवि के हैं और इसी के बदौलत हम चुनावी किला फतह करेंगे. मजबूती के साथ गठबंधन कर सरकार में भूमिका अदा करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार ने एवं संचालन कौशल कुमार ने की. इस अवसर पर युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष निर्मल सिंह, श्रवण कुमार, शैलेंद्र महतो, विश्राम कुमार, सत्यप्रकाश आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp