Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झारखंड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स का रिजल्ट जारी, श्रीराम इंटर कॉलेज का रिजल्ट बेहतर

Adityapur (Sanjeev Mehta) : जैक (झारखंड एकेडमी काउंसिल) के इंटर आर्ट्स व कॉमर्स रिजल्ट में आदित्यपुर स्थित श्रीराम इंटर कॉलेज की अंकिता सिंह को कॉमर्स स्ट्रीम में 85.4 फीसदी अंक मिला है और वह कॉलेज की टॉपर बनी है. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में संध्या महतो को 81.6 फीसदी अंक मिला है और वह आर्ट्स की कॉलेज टॉपर बनी है. इस कॉलेज से आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में कुल 167 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी और सभी विद्यार्थी सफल भी हुए है. इस प्रकार कॉलेज का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा. कॉलेज की कॉमर्स टॉपर अंकिता सिंह ने किसी अच्छे  कॉलेज से बी कॉम करने और भविष्य में चार्टेड अकाउंटेंट बनने की बात कही है. वहीं, आर्ट्स टॉपर संध्या महतो ने कहा कि वह अच्छे कॉलेज से बीए करके सिविल सर्विसेज की परीक्षा की तैयारी कर आईएएस बनना चाहती है.https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/30rc_m_159_30052023_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-fire-extinguisher-of-the-district-was-selected-for-sgfi/">चाईबासा

: एसजीएफआई के लिए हुआ जिले के अग्नि ओझा का चयन

यह विद्यार्थी हैं टॉप थ्री

कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम अंकिता सिंह को 85.4 फीसदी अंक, द्वितीय चित्रा चटर्जी को 85 फीसदी अंक और तृतीय मोहित कुमार शर्मा को 82.8 फीसदी अंक मिला है. वहीं, आर्ट्स स्ट्रीम में संध्या महतो को 81.6 फीसदी, द्वितीय विशाल बनर्जी को 79.4 फीसदी अंक और तृतीय संजना कुमारी को 78.8 फीसदी अंक मिला है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही