Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झारखंड अखंड महासम्मेलन का आयोजन बंगाल में 25 से 27 फरवरी तक

Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड सम्मिलित अखंड संगठन द्वारा झारखंड अखंड महासम्मेलन का आयोजन दिनांक 25 से 27 फरवरी तक बंगाल क्लब जमशेदपुर में किया गया है. अखंड संघ प्रधान परम पूज्य तपन ब्रह्मचारी का जमशेदपुर में सुभागमन हो रहा है. उनके दर्शन और दीक्षादान के लिए शिष्यों में उत्साह है. इस महासम्मेलन में झारखंड के हर जिलों के साथ दूसरे राज्यों से भी शिष्य इन तीन दिनी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आएंगे. इसके लिए जमशेदपुर अखंड मंडली के सचिव संजीव चंद्र राय, उदयन बसु, रामकृष्ण मिश्र, देवाशीष घोष, विश्व कल्याण मालाकार, विश्वनाथ कर तथा असीत वरण पाल के देखरेख में कार्यकर्ता लगे हुए हैं. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-educationist-self-plantation-will-be-done-in-the-memory-of-yogendra-prasad-yadav/">आदित्यपुर

: शिक्षाविद स्व. योगेंद्र प्रसाद यादव की स्मृति में किया जाएगा पौधरोपण
तीनों दिन स्वामी स्वरूपानंद परमहंसदेव महाराज के जीवनी, काव्यगाथा, उनके विचार, समवेत उपासना का कार्यक्रम होगा. गुरुधाम कोलकाता से आए शिष्यों द्वारा संगीत शिष्यों द्वारा योगिक आसन, मुद्रा प्रदर्शन किया जाएगा. दिनांक 27 फरवरी को संघ प्रधान द्वारा प्रातः 8 बजे से दीक्षा प्रदान किया जाएगा. यह जानकारी सेवक तथा मीडिया प्रभारी शशांक गांगुली ने दी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही