Search

 
 
 

आदित्यपुर : कोर्ट फी में अप्रत्याशित वृद्धि के विरुद्ध झारखंड बार काउंसिल की बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : कोर्ट फी में की गई अप्रत्याशित वृद्धि के विरुद्ध झारखंड बार काउंसिल की बैठक बुधवार को रांची में हुई. जिसमें सभी जिले के बार काउंसिल के प्रतिनिधि शामिल हुए. बैठक में सरायकेला जिला बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अधिवेशन ओम प्रकाश और संयुक्त सचिव भीम सिंह कुदादा शामिल हुए और अपने जिले की समस्याएं रखी. अधिवक्ता ओम प्रकाश ने कहा कि सरायकेला जिले की 80 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे गुजर बसर करती है. ऐसे में बढ़ी हुई कोर्ट फी देकर वहां के लोग न्याय पाने में सक्षम नहीं होंगे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-councilor-ranjan-singh-set-a-target-of-distributing-500-tricolor-flags-so-far-200-have-been-distributed/">आदित्यपुर

: पार्षद रंजन सिंह ने 500 तिरंगा झंडा बांटने का रखा लक्ष्य, अब तक 200 कर चुके हैं वितरित
उन्होंने इसके लिए स्थानीय विधायकों से संपर्क करने और वहां के पीड़ितों को इस लड़ाई में शामिल करने का सुझाव दिया. बैठक में झारखंड बार काउंसिल के अध्यक्ष राजेंद्र कृष्णन सहित काउंसिल के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे. बैठक के अंत में बढ़ी हुई कोर्ट फी के विरुद्ध लड़ाई लड़ने का निर्णय लिया गया. उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर कोर्ट में एक पीआईएल भी दर्ज हुआ है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही