Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर: झारखंड चेतना मंच ने अंत्योदय आश्रम में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की मनाई जयंती

Advertisement
Advertisement
Adityapur / Jamshedpur : महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर झारखंड चेतना मंच के द्वारा पार्वती घाट स्थित अंत्योदय आश्रम में वृद्ध एवं कुष्ठ रोगियों के बीच फल का वितरण किया गया. इससे पहले दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक कुमार दास (मुख्य अभियंता स्वर्णरेखा) रहे. विशिष्ठ अतिथि के तौर पर आदित्यपुर थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद, पूर्व सचिव झारखंड पब्लिक कमीशन लाल मोहन महतो, समाजसेवी रवीन्द्रनाथ चौबे, सरायकेला बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष ओमप्रकाश मौजूद थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/10/kushth-1-300x179.jpg"

alt="" width="300" height="179" />

गांधी के विचारों पर चलकर ही दुनिया में शांति बहाली संभव

अपने संबोधन में वक्ताओं ने गांधी के विचारों को आत्मसात करने की बात कही. गांधी के विचारों पर चलकर ही देश ही नहीं दुनिया में शांति बहाल किया जा सकता है. आज जरूरत है उनके विचारों पर चलने की. साथ ही हर युवाओं को गांधी के विचारों पे अमल करने की ज़रूरत है. इस कार्यक्रम में डॉ. पीके सिंह प्रमुख्य रूप से समरेन्द्र नाथ तिवारी, शारदा देवी, मुकेश कुमार दास, श्रीनिवास यादव, शिव शंकर यादव, धर्म नाथ शर्मा, आकाश कुमार, मनोज पासवान, सुबोध शरण, निरंजन कुमार, अनिल कुमार, अनिल पांडे, मुनचुन झा, सुनील सिंह, देबू चटर्जी, योगेंद्र प्रसाद, मनीष पांडे, रघुनाथ राय, नितेश राय एवं विकी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही