Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर स्थित रेलवे कॉलोनी शिव दुर्गा साईं मंदिर सभागार में झारखंड चेतना मंच ने अम्बेडकर जयंती मनाई. इस अवसर पर गरीब बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सुरेश धारी ने की और संचालन समरेंद्र नाथ तिवारी ने किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और देश में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : सनातन">https://lagatar.in/shubho-nobo-borso-with-fish-rasogula/">सनातन
संक्रांति का शाश्वत प्रवाह है सतुआन, सात हजार सालों से चली आ रही हैं परंपरा
: संविधान रचयिता बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि
संक्रांति का शाश्वत प्रवाह है सतुआन, सात हजार सालों से चली आ रही हैं परंपरा
डॉ. अम्बेडकर की विचारों को आत्मसात करने का निर्णय लिया
मुख्य अतिथि सरायकेला बीडीओ मृत्युंजय कुमार ने कहा कि आज के दौर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है. समाज में फैले नफरत और भेदभाव को बाबा साहेब के विचारों पर चलकर दूर किया जा सकता है. समाज में अमन-चैन और भाईचारा बहाल किया जा सकता है. इस अवसर पर स्लम बस्ती के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों के द्वारा किया गया. डॉ. अम्बेडकर की विचारों को आत्मसात करने का निर्णय लिया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-tribute-paid-to-constitution-maker-baba-saheb/">चक्रधरपुर: संविधान रचयिता बाबा साहेब को दी गई श्रद्धांजलि
Leave a Comment