Search

 
 
 

आदित्यपुर : झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने की समीक्षा बैठक

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने पांच जून को आयोजित सफल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के उपरांत शनिवार को समीक्षा बैठक की. बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक गुरुचरण किस्कू का अभिनंदन किया गया और आगे की रणनीति तय की गई. बता दें कि झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले नौ सूत्री मांगों के समर्थन में 18 प्रखंड के 1200 राशन डीलरों के साथ प्रमंडलीय कार्यालय चाईबासा में जोरदार प्रदर्शन सोमवार को हुआ था. जिसका नेतृत्व झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक फुलकांत झा ने किया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-police-raid-on-illegal-gambling-den-running-in-sakchi-18-in-custody/">जमशेदपुर

: साकची में चल रहे अवैध जुआ अड्डा पर पुलिस की दबिश, 18 हिरासत में

राशन डीलर लंबित मांगों को लेकर आठ वर्षों से आंदोलनरत है - फुलकांत

उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में डीलरों की मुख्य मांगों में महीने के 3 से 5 तारीख तक पीडीएस दुकानों में सामग्री की उपलब्धता, दुकानदारों का पीएमजी का भुगतान हो, अनुकंपा बरकरार रखा जाय, दुकानदारों को ई पॉश मशीन के रील एवं रिबन के लिए हर माह पांच हजार रुपये का भुगतान हो, 15 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा दिया जाय, जिला एवं प्रखंड 20 सूत्री में पीडीएस संगठन को भी आमंत्रित किया जाय आदि शामिल हैं. उन्होंने बताया कि राशन डीलर अपने लंबित मांगों को लेकर आठ वर्षों से आंदोलनरत हैं. यदि सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो दो जुलाई 2023 से वितरण व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी जाएगी. बैठक के उपरांत संरक्षक ने दो जुलाई से वितरण व्यवस्था ठप करने के कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की अपील राज्यभर के डीलरों से किया और संगठन में एकरूपता बनाये रखने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-transfer-of-all-doctors-and-para-medical-staff-of-esic-hospital/">आदित्यपुर

: ईएसआईसी अस्पताल के सभी डॉक्टर्स व पारा मेडिकल स्टाफ का स्थानांतरण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही