Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव सह कोल्हान प्रमंडल संयोजक फुलकांत झा गुरुवार को चांडिल में झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन से मिले. उन्होंने राशन डीलरों के लंबित मांगों से शिबू सोरेन को अवगत कराया. बता दें कि लंबित मांगों को लेकर जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा झारखंड फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलनरत हैं. प्रथम चरण में राज्य के सभी जविप्र के दुकानदार फरवरी में सात दिनों तक हड़ताल किया था, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अब तक नहीं मानी है. इसे भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-matric-pass-student-died-for-not-getting-scooty-cremated/">धनबाद:
मैट्रिक पास छात्रा ने स्कूटी नहीं मिलने पर दे दी जान, हुई अंत्येष्टि
: डीसी ने की कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग की समीक्षा
मैट्रिक पास छात्रा ने स्कूटी नहीं मिलने पर दे दी जान, हुई अंत्येष्टि
5 लाख दुकानदार भुखमरी के कगार पर
उन्होंने गुरुजी को बताया कि एसोसिएशन के बैनर तले देश के कुल 5 लाख 34 हजार जनवि प्रणाली दुकानदार और महिला स्वयं सहायता समूह ग्रुप के सदस्य इस देशव्यापी हड़ताल में शामिल हैं. उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत संचालित करने वाले करीब 5 लाख दुकानदार भुखमरी के कगार पर आ गए हैं. उनके योगदान व महत्व को सभी ने कोरोना काल में समझा. उन्होंने बताया कि हमारी मांग राष्ट्रीय स्तर से लेकर राज्य स्तर तक वर्ष 2016 से लंबित है जिस पर सरकार अनदेखी कर रही है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dc-reviewed-agriculture-animal-husbandry-and-fisheries-department/">हजारीबाग: डीसी ने की कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग की समीक्षा
Leave a Comment