Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झारखंड की बालिकाओं ने वॉलीबॉल के सभी वर्गों में जीता खिताब

  • ईस्ट जोन राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल चैंपियनशिप
  • बालकों का भी रहा शानदार प्रदर्शन
  • जीत कर लौटी टीम का हुआ अभिनंदन
Adityapur (Sanjeev Mehta)13 और 14 अप्रैल को रांची में सम्पन्न हुए ईस्ट जोन टेनिस वॉलीबाल चैंपियनशिप में जूनियर बालिका टीम ने पश्चिम बंगाल को हराकर व सीनियर बालिका टीम ने असम को हराकर खिताब अपने नाम किया है. वहीं बालकों की जुनियर टीम उपविजेता और सीनियर टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. जूनियर मिक्सड डबल कैटेगरी में पश्चिम बंगाल को हराकर झारखंड की टीम ने खिताब अपने नाम किया है. जबकि सीनियर मिक्सड डबल्स टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-zip-president-launched-public-relations-campaign-in-favor-of-joba-majhi/">किरीबुरु

: जिप अध्यक्ष ने जोबा माझी के पक्ष में चलाया जनसम्पर्क अभियान
यह जानकारी टीम के मुख्य कोच सह सचिव दीपक कुमार, मैनेजर गोमिया सुंडी और पूर्वी सिंहभूम के जिला सचिव अरशद अली ने संयुक्त रूप से दी है. उन्होंने बताया कि सटीक रणनीति और बच्चों की बेहतर प्रर्दशन के कारण झारखंड टीम ने सभी खिताब अपने नाम किया है. जीत की खबर मिलते ही अभिभावकों और आसपास के क्षेत्रो में खुशी की काफी लहर है. आज खिताब जीतकर लौटी विजेता खिलाड़ियों का अभिनंदन किया गया है. इसे भी पढ़ें : लैंड">https://lagatar.in/land-scam-hearing-on-anticipatory-bail-of-architect-vinod-singh-on-april-18/">लैंड

स्कैम केस : आरोपी आर्किटेक विनोद सिंह की अग्रिम बेल पर 18 अप्रैल को सुनवाई
जूनियर बालिका वर्ग:–(विजेता)- दीक्षा राज (कप्तान), मुस्कान वर्मा, श्रृष्टि मिंज, प्रिया कुमारी, गुरुवारी कुजुर, वैष्णवी गुप्ता, गुंजन सरदार, मुस्कान राय, अदिति गुप्ता. जूनियर बालक वर्ग:–(उपविजेता)- अंशु प्रसाद(कप्तान), शिवम मिश्रा, प्रिंस चौहान, सनी राज, आदित्य कुमार सिंह, प्रिंस कुमार, रौनक कुमार, सागर सुंडी, अभिनव मिंज, यश, आयुष कुमार, अमर खुदी सिंह. जूनियर मिक्सड डबल्स:–(विजेता)- आशीष राज और अनन्या पिंगुआ, आदर्श तिवारी और आराध्या कुमारी. सीनियर बालिका वर्ग:–(विजेता)पलक मिंज(कप्तान), पूनम बिरुआ, श्रुति सुंडी, पार्वती कुमारी, लक्ष्मी खुशी कुमारी(कप्तान), प्रीति कुमारी, स्मृति साव, अंशु कुमारी, स्नेहा कुमारी. सीनियर बालक वर्ग:–(तीसरा स्थान)- रिहान कुमार (कप्तान), दीपक कुमार, गोमिया सुंडी, कुंदन कुमार, सिदु सोय, साहिल कुमार. सीनियर मिक्सड डबल्स:–(तीसरा स्थान)- आयुष कुमार और पूर्णिमा कुमारी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही