Search

 
 
 

आदित्यपुर : झारखंड सरकार भी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता दे : गांगुली

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : 24 मार्च 2023 को केंद्र सरकार ने कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय कर्मियों के लिए 4 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने की घोषणा की है. वर्तमान में बढ़ती मंहगाई को देखते हुए ये कर्मियों के लिए बहुत राहत की बात है. जानकारी देते हुए अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के नेता शशांक गांगुली ने झारखंड सरकार से अपील की है कि वह भी अपने कर्मचारियों के लिए जल्द मंहगाई भत्ता की एक किस्त की घोषणा करे. इसे भी पढ़ें : एक्शन">https://lagatar.in/akshay-kumar-injured-while-shooting-an-action-scene-trending-on-twitter-is-get-well-soon-akki/">एक्शन

सीन शूट करते समय चोटिल हुए अक्षय कुमार, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा GET WELL SOON AKKI
इससे राज्य कर्मचारियों को मंहगाई से राहत मिलेगी. राज्य सरकार की घोषणा से कर्मचारियों को बसंती नवरात्रि, रामनवमी और चैती छठ के साथ रमजान माह में उन्हें राहत मिल सकती है. उन्होंने इससे संबंधित एक पत्र राज्य के मुख्यमंत्री को प्रेषित भी किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही