Search

 
 
 

आदित्यपुर : झारखंड क्षत्रीय संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह 4 जून को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षत्रिय प्रतिभा सम्मान समारोह माइकल जॉन ऑडिटोरियम में 4 जून को संध्या 5:30 बजे आयोजित होगा. सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान आयुक्त मनोज कुमार उपस्थित रहेंगे जबकि मोटिवेशनल स्पीच के लिए यूपीएससी रैंकर्स मनीष भारद्वाज को आमंत्रित किया गया है. इस समारोह में सीबीएसई, आईसीएससी की परीक्षा में 85% अंक लाने वाले विद्यार्थियों और जैक की परीक्षा में 80% अंक लाने वाले 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. अब तक 100 विद्यार्थियों की सूची बन चुकी है. इसके अलावा सभी बोर्ड के सिटी टॉपर्स को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-employees-of-health-and-wellness-center-refused-to-go-to-the-undertaking-of-ngo/">चाईबासा

: हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के कर्मियों ने एनजीओ के अंडरटेकिंग में जाने से किया इंकार

विभिन्न क्षेत्र में उत्तीर्ण छात्रों को भी किया जाएगा सम्मानित

इन सभी के अलावे आइआइटी, नीट, आईआईएम, खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों, रिसर्च एवं प्रशासनिक सेवा में उत्तीर्ण छात्रों को क्षत्रीय गौरव से सम्मानित किया जाएगा. यह 10वां क्षत्रीय सम्मान समारोह है. अध्यक्ष ने कहा इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को समाज से जोड़ना और राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें आगे लाने की पहल करना है. यह जानकारी प्रेस वार्ता में क्षत्रीय संघ के पदाधिकारियों ने दी. प्रेसवार्ता में केंद्रीय अध्यक्ष शम्भू नाथ सिंह, उपाध्यक्ष विमल सिंह, महिला अध्यक्ष कविता परमार, महासचिव मंजू सिंह, कोषाध्यक्ष अरविंद सिंह, ब्रिजेश सिंह, प्रेस प्रभारी प्रशांत सिंह पुतुल शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही