Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ की कार्यकारिणी का हुआ गठन

Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर के सुवर्णरेखा प्रशासक कार्यालय सभागार में रविवार को झारखंड राज्य अराजपत्रित महासंघ (यूडीसी पत्राचार कार्य विभाग) की कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ. कर्मचारियों ने कोल्हान के तीनों जिले के लिए कुमार सुबोध शरण को प्रमंडलीय अध्यक्ष चुना. वहीं उपाध्यक्ष प्रसेन्नजित घोष, विमल प्रमाणिक, मो. शमीम अख्तर और शिवचरण डे को बनाया गया. दशरथ दत्ता को सचिव और नरेश प्रामाणिक व अजय शंकर मंडल को कोषाध्यक्ष जबकि संगठन सचिव प्रशांत चटर्जी, रंजय कुमार झा और गोपाल कुमार को संयुक्त सचिव के पद पर सुशील मांझी और कुशध्वज लोहरा को चुना गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-kidzee-star-club-opened-in-jugsalai-health-checkup-of-children/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में खुला किडजी स्टार क्लब, बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

वरीय लिपिकों की बात सरकार तक नहीं पहुंच पाती है

कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया में 100 से अधिक वरीय लिपिक मौजूद रहे. यूडीसी पत्राचार कार्य विभाग की कार्यकारिणी गठन के उद्देश्यों के बारे में अध्यक्ष सुबोध शरण ने बताया कि विभागीय स्तर पर वरीय लिपिकों की बातें सरकार तक नहीं पहुंच पाती है जिसके जरूरत को देखते हुए यह कार्यकारिणी का गठन किया गया है. पहला कार्य वेतनमान में वृद्धि का है जिसकी मांग इस बैनर तले की जाएगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही