Search

 
 
 

आदित्यपुर : गणेश पूजा के अवसर पर झुमुर संगीत आयोजित, भाजपा नेता गणेश महाली ने किया शुभारंभ

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : यंग बॉय क्लव रतनपुर ( रघुनाथपुर) में गणेश पूजा के शुभ अवसर पर संध्या बेला झुमुर संगीत का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सह सरायकेला विधानसभा से पूर्व भाजपा उम्मीदवार गणेश महाली और पूजा पंडाल के मुख्य संरक्षक राजीव राम मौजूद थे. दोनों ने संयुक्त रूप से झूमर संगीत का शुभारंभ किया गया. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/adityapur-an-evening-of-new-disco-club-a-gathering-of-songs-adorned-in-the-name-of-bollywood-singers/">चाकुलिया

: साबुआ हांसदा के शहादत दिवस को लेकर केरुकोचा में बैठक आयोजित
इस अवसर पर गणेश महाली ने भगवान की आराधना कर अपने वक्तव्य में कहा कि हिंदू परंपरा के अनुसार गणेश भगवान की पूजा सर्वप्रथम की जाती है. साथ ही क्षेत्र की जनता को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं दी. उनके साथ भाजपा नेता मुन्ना मंडल भी उपस्थित थे. आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र मंडल, शक्ति मंडल, नित्यानंद मंडल, रवि मंडल सहित क्षेत्र के सैंकड़ों दर्शक झुमुर संगीत देखने पहुंचे थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही