Search

 
 
 

आदित्यपुर : जित देखो तित राममयी है ...देर रात तक मंदिरों में हुआ सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ

 
  • भक्तों ने निकाली झांकी, दीये जलाए और आतिशबाजी की
Adityapur (Sanjeev Mehta) : जित देखो तित राममयी है ...ऐसा ही नजारा सोमवार की देर शाम आदित्यपुर के मंदिरों में देखी गई. देर रात तक मंदिरों में भक्त सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किये, दीये जलाए और जमकर आतिशबाजी की. ततपश्चात भक्तों ने झांकी निकाली और भगवान राम के जयकारे लगाए. वार्ड 29 में रामभक्त पूरे जोश में दिखे. यहां पूर्व पार्षद स्वर्गीय राजमणि देवी के पुत्र मनमोहन सिंह राजपूत के नेतृत्व में भव्य जुलुस निकाला गया. जिसमे महावीर नगर वासियो के साथ कॉलोनी वासी शरीक हुए. इसे भी पढ़ें : चीन">https://lagatar.in/several-earthquakes-one-after-the-other-in-western-china-late-night-7-1-intensity-on-richter-scale/">चीन

में आया जोरदार भूकंप, दिल्ली-NCR की भी धरती डोली, किर्गिस्तान-कजाखस्तान पर भी असर
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Ram-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मंदिर के आसपास करीब 5100 दीये जलाए गए जिससे पूरा मंदिर परिसर जगमग हुआ. दीये से मंदिर के द्वार पर जयश्री राम लिखा गया जिसकी खूबसूरती देखने लायक थी. इधर सहारा गार्डेन सिटी आदित्यपुर में भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोसाइटी के मंदिर प्रांगण में जहां दिनभर पूजन अर्चना किया गया वहीं शाम को सुंदर काण्ड पाठ, राम नाम कीर्तन, के पश्चात प्रसाद वितरण हुआ. शाम 7 बजे से कॉलोनी में आकर्षक झांकी निकाली गई. दुर्गा मां की बेदी पर दीप प्रज्वलित की गई. इस कार्यक्रम में काफी संख्या में सहारा सिटी कॉलोनी के महिलाओं और बच्चों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : चिंताजनकः">https://lagatar.in/ranchi-food-supply-department-counted-achievements-of-4-years-2/">चिंताजनकः

झारखंड की 65 फीसदी मिट्टी पानी के कटाव से हो गई नष्ट
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/Adityapur-Ram-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> वहीं नगीनापुरी स्थित बाबा रामेश्वर महादेव मंदिर में भी देर शाम तक रामभक्तों ने सुंदरकांड का पाठ किया. इस मौके पर मंदिर में राधा कृष्ण की मूर्ति का स्थापना किया गया. जिसमें कॉलोनी के लोग बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिए. इस आयोजन में अमरनाथ ठाकुर, राकेश रोशन झा, दया शंकर, दीपक, अरुण, राजीव और समस्त नगीनापुरी निवासियों ने भक्तिभाव से सहभागिता निभाई. इसे भी पढ़ें : शुभम">https://lagatar.in/shubham-sandesh-impact-co-gives-show-cause-to-clerk-in-bribery-case-in-baghmara-block-office/">शुभम

संदेश इंपैक्ट : बाघमारा प्रखंड कार्यालय में रिश्वतखोरी मामले में सीओ ने क्लर्क को किया शोकॉज  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही