Search

 
 
 

आदित्यपुर : झामुमो नेता बाबू दास और कारोबारी अजय प्रताप पर बोतल बम से हमला, एक टीएमएच रेफर

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सपड़ा रोड मोड़ पर मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे झामुमो नेता बाबू दास और एक व्यवसायी अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से हमला हुआ है. इस घटना में दोनों बाल बाल बच गए. व्यवसायी अजय प्रताप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं जिसे इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. आदित्यपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. थाना प्रभारी नितिन कुमार सिंह के अनुसार सपड़ा मोड़ स्थित एमटीसी मॉल के पीछे दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे. तभी अपराधियों ने झामुमो नेता बाबू दास और व्यवसायी पर बोतल बम फेंका. इस घटना में अजय प्रताप सिंह को ज्यादा चोट लगी है. वहीं बाबू दास को हल्की फुल्की चोटें आई है. इसे भी पढ़ें : रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-dispute-between-army-and-local-people-regarding-land-siege/">रांचीः

जमीन की घेराबंदी को लेकर सेना और स्थानीय लोगों के बीच विवाद
उन्होंने बताया कि पहले स्थानीय लोगों ने दोनों को गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अजय प्रताप सिंह को टीएमएच रेफर कर दिया गया है. बता दें कि हमलावर करीब चार की संख्या में थे जो बोतल बम फेंक कर पैदल ही भाग निकले. घटना के इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बता दें कि बाबू दास गम्हरिया प्रखंड कार्यालय के स्टाफ क्वार्टर को कब्जा कर रहता है और बालू समेत अन्य कारोबार में संलिप्त है जिसपर पिछले वर्ष 2 जुलाई को भी जानलेवा हमला हुआ था. घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसडीपीओ संतोष मिश्रा भी पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और आदित्यपुर थानेदार को कई बिंदुओं पर जांच करने का आदेश दिया है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-some-people-are-having-stomach-ache-because-i-got-the-ticket-dhullu-mahato/">धनबाद

: मुझे टिकट मिलने से कुछ लोगों के पेट में दर्द हो रहा- ढुल्लू महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही