Search

 
 
 

आदित्यपुर : गम्हरिया सीएचसी के पुराने भवन की ईंटों को कचरा बताकर बेचने पर भड़के झामुमो नेता

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गम्हरिया परिसर के पुराने भवन की लाखों की ईंट को कचरा बताकर बेचने का मामला सामने आया है. इसकी सूचना मिलने पर झामुमो जिला सचिव राजेश गोप व परितोष दास के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने अवैध तरीके से ईंट बेचने का विरोध कर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष छायाकांत गोराई ने पूरे मामले की जांच करा दोषियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. गोराई ने कहा कि सरकारी संपत्ति बेचने की एक प्रक्रिया है, जिसका अनुपालन अस्पताल प्रबंधन ने नहीं किया है. इसे भी पढ़ें : कॉलेज">https://lagatar.in/having-student-union-in-college-is-like-parliament-bhagirath-sharma/">कॉलेज

में छात्र संघ का होना संसद के समान है : भागीरथ शर्मा

अस्पताल परिसर की घेराबंदी के लिए चहारदीवारी का कराया जा रहा निर्माण

विदित हो कि अस्पताल परिसर की घेराबंदी के लिए चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है. इसके लिए परिसर में स्थित पुराने एवं जर्जर भवनों को ढाह दिया गया है. उक्त भवन से लगभग एक- डेढ़ लाख ईंट निकलने की बात सामने आई है. वहीं, कई ट्रैक्टर ईंट बिक्री के बाद गुरुवार को झामुमो नेताओं को इसकी सूचना दी गई. झामुमो नेताओं के विरोध के बाद ईंट की अवैध बिक्री कर रहे लोग भाग खड़े हुए. इधर, सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि अमलगम कंपनी की ओर से बाउंड्रीवाल निर्माण कराया जाना है. पुराने भवन को ध्वस्त कर उसका कचरा फेंका जा रहा है. इसे भी पढ़ें : वर्तमान">https://lagatar.in/at-present-it-is-necessary-to-hold-the-election-of-the-student-union-lalit-mahato/">वर्तमान

में छात्र संघ का चुनाव होना जरूरी है : ललित महतो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही