Search

 
 
 

Adityapur : निर्मल महतो को 37वें शहादत दिवस पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धाओं में से एक शहीद निर्मल महतो के 37वें शहादत दिवस पर जगह-जगह उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. बता दें कि आज ही के दिन 8 अगस्त 1987 को जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित चमरिया गेस्ट हाउस के समीप निर्मल महतो की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. आज गुरुवार को छोटा गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान में स्थापित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता गणेश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-awareness-rally-held-in-manjhari-schools-to-get-rid-of-filariasis/">Chaibasa

: फाइलेरिया से मुक्ति के लिये मंझारी के स्कूलों में निकाली जागरुकता रैली
गणेश चौधरी ने बताया झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में निर्मल दा के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है. उनके शहादत दिवस के मौके पर हम सभी उनके बताएं आदर्शों पर चलने का प्रण लेते हैं, ताकि उनके सपनों का झारखंड बनाने का सपना साकार हो. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में झामुमो जिला उपाध्यक्ष अमृत महतो, झारखंड आंदोलनकारी इंद्रजीत महतो, वीरेंद्र प्रधान, प्रखंड अध्यक्ष जगदीश महतो, अरुण महतो, मंगल मांझी, राजेश गोप, वरुण महतो, आकाश दास आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-cisf-soldiers-rehearse-the-independence-day-parade-with-school-children/">Kiriburu

: सीआईएसएफ जवानों ने स्कूली बच्चों के साथ किया स्वतंत्रता दिवस परेड का पूर्वाभ्यास
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही