Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : झामुमो-राजद ने जोबा मांझी के समर्थन में निकाली बाइक रैली

  • 200 बाइक सवार समर्थकों ने झामुमो के लिए मांगा वोट
Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर में झामुमो-राजद ने जोबा मांझी के समर्थन में बाइक रैली निकाली. बाइक रैली में तकरीबन 200 बाइक सवार समर्थक शामिल रहे. रैली का नेतृत्व झामुमो के नेता रंजीत प्रधान और राजद के प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह कर रहे थे. रैली आदित्यपुर, गम्हरिया और आरआईटी मंडल में घूमी. राजद प्रदेश महासचिव पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आज सिंहभूम सीट के लिए प्रचार का अंतिम दिन है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-odisha-congress-will-not-be-able-to-win-even-50-seats-nda-will-cross-400-in-lok-sabha/">पीएम

मोदी ने ओडिशा में कहा, कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पायेगी…एनडीए लोकसभा में 400 के पार जायेगा…
हमलोग महागठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी के समर्थन में बाइक रैली निकालकर लोगों को संविधान बदलने वालों से सावधान करने निकले हैं. 10 वर्षों से केंद्र सरकार ने बेरोजगारी, महंगाई और सभी जन मुद्दों को गौण कर देश को लूट खसोट करने में लगे हैं. बाइक रैली में झामुमो के नगर अध्यक्ष दीपक महतो के साथ सैंकड़ों झामुमो समर्थक के साथ राजद के प्रदेश सचिव राजेश कुमार यादव, देव प्रकाश देवता, आर के अनिल, युवा राजद जिलाध्यक्ष उदित यादव, बैजू यादव आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%a1%e0%a4%b2-%e0%a4%97%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d/">किरीबुरु

: सैडल गेट क्षेत्र में नक्सलियों ने की पोस्टरबाजी

आदित्यपुर : शुक्रवार की देर शाम गीता के समर्थन में निकला रोड शो

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Adityapur-Gita-Road-Show.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Adityapur (Sanjeev Mehta)आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं को रिझाने में इंडिया और एनडीए गठबंधन अब पूरी ताकत झोंक रही है. शनिवार की शाम यहां चुनाव प्रचार थमने जा रहा है, जिसे देखते हुए सिंहभूम सीट से भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा के समर्थन में शुक्रवार की देर शाम गम्हरिया से आदित्यपुर तक रोड शो निकाला गया. जिसमें खुले वाहन में सवार गीता कोड़ा ने लोगो से वोट की अपील की. वहीं भाजपा कार्यकर्ता जगह जगह गीता कोड़ा का पटाखे चलाकर और फूल बरसाकर स्वागत किया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-will-get-relief-from-khatara-patrolling-vehicles-will-get-470-new-vehicles/">झारखंड

पुलिस को खटारा पेट्रोलिंग गाड़ियों से मिलेगा छूटकारा, मिलेंगे 470 नये वाहन
गम्हरिया दुर्गा पूजा मैदान से शुरू हुआ रोड शो मुख्य मार्ग होते हुए आरआइटी के मार्ग संख्या 24 ट्रांस्पोर्ट कॉलोनी तक पहुंची थी. इस दौरान उनके साथ सैकड़ो की संख्या में मोटरसाईकिल पर सवार कार्यकर्त्ता थे. गाजे-बाजे के साथ निकला रोड शो में वाहनों के काफिले के साथ गाजे-बाजे की धूनों पर कार्यकर्त्ता थिरकते दिखे. रोड शो में महिला-पुरूष कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-odisha-congress-will-not-be-able-to-win-even-50-seats-nda-will-cross-400-in-lok-sabha/">पीएम

मोदी ने ओडिशा में कहा, कांग्रेस 50 सीट भी नहीं जीत पायेगी…एनडीए लोकसभा में 400 के पार जायेगा…
इस आयोजन को सफल बनाने में नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह, प्रवक्ता जेबी तुबिद, रितिका मुखी, एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजीव रंजन उर्फ छोटू पासवान, गणेश महाली, शकुंतला महाली, रमेश हांसदा, बीरेन्द्र सिंह, अमितेश अमर गुरजीत सिंह निरंजन मिश्रा, अमित सिंह उर्फ आशुतोष, मोनिका घोष, शीला पाल रिंकू राय, सतीश शर्मा समेंत काफी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही