Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदित्यपुर : संयुक्त केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी की बैठक रविवार को

Advertisement
Advertisement
Adityapur (Sanjeev Mehta) : केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक आकस्मिक बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक एवं संयुक्त केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति सरायकेला के अध्यक्ष अरविंद सिंह की अध्यक्षता में की गई. पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने केंद्रीय दुर्गा पूजा कमेटी के महासचिव अंबुज कुमार को पूजा समिति की बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव दिया. मौके पर संयुक्त केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रधान महासचिव सह कांग्रेस नेता अंबुज कुमार ने कहा कि आगामी रविवार को जिला स्तरीय केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की बैठक आदित्यपुर में आयोजित की जाएगी. जिसमें केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, साफ-सफाई समेत सभी पूजा समितियां को प्रशासनिक स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने का प्रस्ताव रखेगी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-candidates-who-won-in-anjuman-islamia-elections-took-oath/">चक्रधरपुर

: अंजुमन इस्लामिया चुनाव में जीत दर्ज करने वाले वाले प्रत्याशियों ने ली शपथ

रविवार को होने वाली बैठक में सभी पूजा समितियों को भाग लेने की अपील

इस संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चा कर उक्त चर्चा से जिला प्रशासन को अवगत कराई जाएगी. अंबुज कुमार ने सभी पूजा समितियां को आगामी रविवार को आयोजित होने वाली बैठक में आवश्यक रूप से भाग लेने की अपील की. मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्थान पूजा समिति के संरक्षक, पूर्व विधायक अरविंद सिंह, मां भवानी यूथ क्लब पूजा समिति के अध्यक्ष अंबुज कुमार, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के जगदीश नारायण चौबे, समरेंद्र तिवारी, भगवान सिंह, रमाशंकर पांडे, बबुआ मिश्रा, एन के तनेजा मौजूद रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही